scriptनाइजर: बोको हरम के हमले में कम से कम 28 लोगों की मौत, 72 घंटे का शोक घोषित | Niger: Boko Haram kills at least 28 people, Government declared 72-hour mourning | Patrika News

नाइजर: बोको हरम के हमले में कम से कम 28 लोगों की मौत, 72 घंटे का शोक घोषित

locationनई दिल्लीPublished: Dec 15, 2020 08:12:36 pm

Submitted by:

Anil Kumar

HIGHLIGHTS

Boko Haram Attack In Niger: आतंकी संगठन बोको हरम ने एक बड़े हमले को अंजाम दिया है, जिसमें कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई।
डिफ्फा के गवर्नर इस्सा लेमाइन ने घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया।

boko_haram_attack_in_niger.jpg

Niger: Boko Haram kills at least 28 people, Government declared 72-hour mourning

नियामे। पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर ( West African Country Niger ) में आतंकी संगठन बोको हरम ने एक बड़े हमले को अंजाम दिया है। इस हमले में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। नाइजर सरकार ने इस हत्याकांड पर शोक व्यक्त करते हुए 72 घंटे का शोक घोषित किया है।

सरकार ने सोमवार को बताया कि हमलावरों ने टाउमोर के बाजार और घरों में आग लगा दी। इस दौरान जो लोग भागने की कोशिश कर रहे थे उनपर गोलियां चलाने लगे। यह हमला शनिवार रात शुरू हुआ और रविवार तक चला।

नाइजीरिया: सैकड़ों स्कूली छात्रों के अपहण की जिम्मेदारी जिहादी समूह बोको हरम ने ली, UNICEF ने की निंदा

घटना के बाद डिफ्फा के गवर्नर इस्सा लेमाइन ने घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सैकड़ों घर नष्ट हो गए और कई लोगों की जान गई है। लेमाइन ने कहा कि लोग परेशान हैं.. वे सभी डरे हुए हैं.. झाड़ियों और आसपास के गांवों में छुपे हैं। उन्होंने कहा कि इस हमले से नाइजर सरकार काफी आहत है और 72 घंटे के शोक की घोषणा की है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7y3g45

नगरपालिका चुनाव को किया प्रभावित

आपको बता दें कि नाइजर के डिफ्फा इलाके में रविवार को नगरपालिकाओं और क्षेत्रीय चुनाव हुए थे। इस चुनाव को बाधित करने का प्रयास किया गया था। रविवार को 220 से अधिक नगरपालिकाओं में स्थानीय चुनाव हुए थे।

इस हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र के माहासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कड़ी निंदा की। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। न्यूयॉर्क में उनके प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि गुटेरस ने इस जघन्य हमले पर खेद जताया है।

नाइजीरिया में बोको हरम के हमले में 86 की मौत, 62 घायल

बता दें कि नाइजीरिया में बोको हरम के आतंकियों ने एक स्कूल में हमला कर 400 के करीब छात्रों का अपहरण कर लिया। फिलहाल, छात्रों के बारे में कोई अधिक जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7y3gti
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो