scriptनाइजर: अज्ञात बंदूकधारियों ने तहौआ प्रांत में की 40 लोगों की हत्या | Niger: Unknown Gunmen kill 40 people in Tahaua province | Patrika News

नाइजर: अज्ञात बंदूकधारियों ने तहौआ प्रांत में की 40 लोगों की हत्या

locationनई दिल्लीPublished: Mar 22, 2021 09:02:56 pm

Submitted by:

Anil Kumar

नाइजर के पश्चिमी तहौआ प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने बर्बरता पूर्वक करीब 40 लोगों की हत्या कर दी। इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है।

gunmen.jpg

Niger: Unknown Gunmen kill 40 people in Tahaua province

नियामी। पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में आतंकियों की बर्बरता लगातार जारी है। अब आतंकियों ने एक बार फिर से एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात बंदूकधारियों ने नाइजर के पश्चिमी तहौआ प्रांत में बर्बरता पूर्वक करीब 40 लोगों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने रविवार को इस घटना को अंजाम दिया है।

सूत्रों के हवाले से शिंहुआ न्यूज एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया है कि अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला करते हुए 40 लोगों की हत्या कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, काफी संख्या में बंदूकधारी मोटरसाइकिल में सवार होकर आए और ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। इतना ही नहीं घरों में आग भी लगा दिया। गोलीबारी की वजह से कई घरों को नुकसान भी पहुंचा है।

यह भी पढ़ें
-

नाइजर: बोको हरम के हमले में कम से कम 28 लोगों की मौत, 72 घंटे का शोक घोषित

फिलहाल, इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी सगंठन ने नहीं ली है। सरकार की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बता दें कि इससे पहले बीते सप्ताह भी बंदूकधारियों ने एक हमले को अंजाम दिया था।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8042s4

पिछले सप्ताह 58 लोगों की कर दी गई थी हत्या

बता दें कि इससे पहले पिछले सप्ताह नाइजर में एक बाजार से लौट रहे लोगों पर मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया था, जिससे 58 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले को लेकर नाइजर सरकार ने जानकारी देते हुए बताया था कि अज्ञात हमलावरों ने इस हमले को अंजाम दिया है। इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली थी। लेकिन जिस तिल्लाबेरी इलाके में ग्रामीणों पर हमला किया गया, वहां ‘इस्लामिक स्टेट इन द ग्रेटर सहारा’ समूह के आतंकवादी अकसर हमले करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें
-

नाइजर: पश्चिमी प्रांत में IS आतंकियों ने की 89 सैनिकों की हत्‍या, डर के कारण 7,000 लोगों का पलायन

माली और नाइजर सीमा के निकट बानीबांगोउ में मवेशियों के एक बड़े बाजार से लौट रहे लोगों पर आतंकवादियों ने हमला किया और पास में ही स्थित खाद्य भंडारों में आग लगा दी। सरकार ने संबंध में मंगलवार को सरकारी टीवी चैनल पर जानकारी देते हुए हमले में मारे गए लोगों के लिए तीन दिन का राष्ट्रीय शोक मनाने की घोषणा की थी।

मालूम हो कि इससे पहले इसी साल जनवरी में तिल्लाबेरी इलाके के दो गांवों में हमलवरों ने 100 से अधिक मजदूरों और किसानों की गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस हमले की दुनियाभर में निंदा हुई थी। किसी भी आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली थी।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x80429v
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो