scriptNigeria: बोको हरम ने क्रूरता की सभी हदें की पार, 43 किसानों की गला रेत कर हत्या | Nigeria: Boko Haram exceeded limits of brutality, strangled 43 workers to death | Patrika News

Nigeria: बोको हरम ने क्रूरता की सभी हदें की पार, 43 किसानों की गला रेत कर हत्या

locationनई दिल्लीPublished: Nov 29, 2020 04:41:29 pm

Submitted by:

Anil Kumar

HIGHLIGHTS

उत्तर पूर्वी नाइजीरिया ( Nigeria ) के मैदुगुरी शहर में बोको हरम ( Boko Haram ) के आतंकियों ने निर्ममता के साथ 43 मजदूरों की गला रेत कर हत्या कर दी।
इस निर्मम हत्याकांड को लेकर नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने भी खेद प्रकट किया है और इसकी निंदा की।

boko_haram.jpg

Nigeria: Boko Haram exceeded limits of brutality, strangled 43 workers to death

नाइजर। पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया (Nigeria) में एक बार फिर से कट्टरपंथियों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। बोको हरम ( Boko Haram ) के आतंकियों ने 43 मजदूरों की गला रेत कर हत्या कर दी, जबकि 6 मजदूरों को बुरी तरह से घायल कर दिया। ये सभी मजदूर धान के खेतों में काम करने वाले थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना को शनिवार को उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर में अंजाम दिया गया। जिहादी विरोधी मिलिशिया ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि पहले सभी मजदूरों को रस्सियों से बांधा गया और फिर क्रूर तरीके से सभी की गला रेतकर हत्या कर दी।

Naigeria: लॉकडाउन में महिलाओं से Rape की घटनाएं तीन गुना तक बढ़ी, देश में आपातकाल लागू

इस खौफनाक वारदात की जद से निकलकर भागने में कुछ लोग कमायाब रहे। इनकी मदद करने वाले मिलिशिया नेता बाबाकुरा कोलो ने कहा कि हमने वारदात की जगह पर 43 शवों को बारमद किया है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस निर्मम हत्याकांड को बोको हरम के आतंकियों ने अंजाम दिया है।

राष्ट्रपति ने की निंदा

बता दें कि एक और मिलिशिया इब्राहिम लिमन ने बताया कि मारे गए मजदूर उत्तर पश्चिम नाइजीरिया के सोकोतो राज्य के रहने वाले थे। ये सभी लोग काम की तलाश में इधर आए थे। उन्होंने बताया कि 60 मजदूरों को धान के खेत में काम करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

लिमन ने बताया कि आठ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि जिहादियों ने इन लोगों को अगवा कर लिया है। फिलहाल सभी लोगों की तलाश की जा रही है।

Nigeria में Boko Haram ने की 69 लोगों की हत्या, गांव में लगाई आग, बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

इस निर्मम हत्याकांड को लेकर नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने भी खेद प्रकट किया है और इसकी निंदा की। राष्ट्रपति मोहम्मदू बुहारी ने कहा कि इन हत्याओं से आज पूरा देश घायल हुआ है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7xrglw

पिछले महीने 22 मजदूरों की हुई थी हत्या

आपको बता दें कि बोको हरम के आतंकियों ने इससे पहले कई ऐसी क्रूर घटनाओं को अंजाम दिया है। पिछले महीने ही दो अलग-अलग घटनाओं में बोको हरम के आतंकियों ने मैदुगुरी के पास खेतों में काम कर रहे 22 किसानों की निर्मम हत्या कर दी थी। बोको हरम लगातार मजदूरों, किसानों, चरवाहों आदि को निशाना बनाता आया है।

नाइजीरिया: बोको हरम ने 19 चरवाहों को मौत के घाट उतारा

एक रिपोर्ट के अनुसार, 2009 के बाद से नाइजीरिया में इस तरह के लगातार हो रहे हमलों के कारण 36 हजार से अधिक लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ी है, जबकि 20 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई बार इस तहर की घटनाओं की निंदा की गई है, लेकिन रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा सके हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7xrik3

ट्रेंडिंग वीडियो