scriptनाइजीरिया: बोकोहराम के आतंकियों ने 9 लोगों को उतारा मौत के घाट | Nigeria: Boko Haram terrorists killed 9 people | Patrika News

नाइजीरिया: बोकोहराम के आतंकियों ने 9 लोगों को उतारा मौत के घाट

locationनई दिल्लीPublished: Sep 19, 2019 09:42:58 pm

Submitted by:

Anil Kumar

बोका हरम के आतंकियों ने अलजिलाती नगोमारी गांव में हमला किया
बोको हरम के आतंकियों ने चार को धनुष व तीर से मारा, जबकि पांच अन्य को कुल्हाड़ी से काट दिया

boka_haram.jpg

अबुजा। अफ्रीकी देश नाइजीरिया में एक आतंकी हमले को अंजाम दिया गया है। इस हमले में 9 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आतंकी संगठन बोकोहराम की ओर से इस हमले को अंजाम दिया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, सैन्य सूत्रों ने हमले की पुष्टि की है। यह हमला बुधवार देर अलजिलाती नगोमारी गांव में हुआ।

नाइजीरिया: गवर्नर के काफिले पर बोकोहराम का हमला, चार लोगों की मौत

एक सैन्य सूत्र ने नाम नहीं जाहिर करने पर बताया कि पीड़ितों में से चार को धनुष व तीर से मारा गया, जबकि पांच अन्य को कुल्हाड़े से काट दिया गया।

बता दें कि सबसे अधिक आबादी वाले अफ्रीकी देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र को बोकोहराम द्वारा एक दशक से अधिक समय से अस्थिर किया गया है, जिसने 2014 में सैकड़ों स्कूली छात्राओं का अपहरण कर लिया था।

boko.jpg

रविवार को 6 लोगों की हत्या की थी

आपको बता दें कि आतंकी संगठन बोकोहराम ने रविवार को कैमरून के सुदुर उत्तरी क्षेत्र में आतंकवादियों ने छह सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था।

स्थानीय प्रशासन में एक सैन्य अधिकारी और उच्च रैंक वाले दो अधिकारियों ने नाम न बताते की शर्त पर बताया था कि लेक चाड क्षेत्र में फोटोकोल के निकट सूवेरम में हथियारों से लैस लोगों ने एक सीमा चौकी पर हमला किया। इस हमले में नौ अन्य सैनिक घायल हो गए है।

नाइजीरियाः जिंदा है बोको हरम का मुखिया अबुबकर शेकू, वीडियो जारी

एक उच्च अधिकारी ने मीडिया को बताया था कि पांच सैनिकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं एक की मौत रविवार को हुई। सूवेरमम नाइजीरिया के अशांत क्षेत्रों में एक गिना जाता है। यह क्षेत्र लेक चाड क्षेत्र से लगा हुआ है। इस क्षेत्र में 10 जून को हुए हमले में कैमरून के 17 जवानों की मौत हो गई थी।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो