विश्‍व की अन्‍य खबरें

नाइजीरिया: अगवा हुए पांच भारतीय नाविक दो महीने बाद कराए गए रिहा

नाइजीरिया में अप्रैल में अगवा हुए थे पांच भारतीय नाविक (Indian Sailor)
भारत सरकार और नौवहन मंत्रालय ने कराई सफलतापूर्वक रिहाई

Jun 30, 2019 / 03:37 pm

Shweta Singh

अबुजा। नाइजीरिया में पांच भारतीय नाविकों ( Indian Sailors ) को रिहा किया गया है। इन सभी को इस साल 19 अप्रैल को एक जहाज से अगवा कर लिया गया था। शनिवार को जहाजरानी राज्य मंत्रालय (Ministry of State for Shipping) ने इस बारे में जानकारी दी। ये सभी फिलहाल भारतीय प्रशासन के कस्टडी में हैं।

अप्रैल में MT Apecus नाम के जहाज से किए गए थे अगवा

इस बारे में जानकारी देते हुए जहाजरानी राज्य मंत्री मनसुख मांडवीय ने कहा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि नौवहन मंत्रालय, नौवहन महानिदेशालय और अबुजम, नाइजीरिया में भारत के उच्चायोग समेत विभिन्न हितधारकों के लगातार कोशिशों के कारण अगवा हुए भारत के नाविकों को सफलतापूर्वक रिहाई मिल गई। पांचों नाविक अधिकारियों की सुरक्षित हिरासत में हैं। बता दें कि यह पांच नाविक सुदीप, अंकित हूडा, चिराग यादव, अविनाश रेड्डी और मूगी रवि को अप्रैल में MT Apecus नाम के एक जहाज से अगवा कर लिया गया था।

विशेष योजना से मिली सफलता

इस घटना के बाद केंद्र सरकार ने नौवहन मंत्रालय के अंतर्गत अधिकारियों का एक अंतर-मंत्रालयी समूह (IMGO) का गठन किया। इसके बाद कई एजेंसियों के सहयोग से आखिरकार पांचों नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया।

https://twitter.com/DrSJaishankar?ref_src=twsrc%5Etfw

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ट्वीट

बता दें कि अगवा नाविक सुदीप चौधरी के परिजनों ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मदद मांगी थी। अब उनके रिहाई के बाद प्रधान ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और मनसुख मांडवीय समेत सभी को धन्यवाद दिया।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

 

Home / world / Miscellenous World / नाइजीरिया: अगवा हुए पांच भारतीय नाविक दो महीने बाद कराए गए रिहा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.