scriptNigeria  : माली में बड़ा आतंकी हमला, 70 की मौत | Nigeria : Major terrorist attack in Mali, 70 killed | Patrika News

Nigeria  : माली में बड़ा आतंकी हमला, 70 की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Jan 03, 2021 09:37:25 am

Submitted by:

Dhirendra

आतंकी हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल।
आतंकवादियों ने दो गांवों के लोगों को बनाया निशाना।

nizer bomb blast

हिंसाग्रस्त क्षेत्र में 2017 से आपातकाल लागू है।

नई दिल्ली। अफ्रीकी देश नाइजीरिया में हुए एक आतंकवादी हमले में 70 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादियों ने माली की सीमा पर स्थित दो गांवों पर हमला कर 70 लोगों की हत्या कर दी। इस हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
Nigeria: बोको हरम ने क्रूरता की सभी हदें की पार, 43 किसानों की गला रेत कर हत्या

हिंसा वालो क्षेत्र में गृहयुद्ध के कारण साल 2017 से ही आपातकाल लगा हुआ है। आतंकवादियों ने यहां दो गांवों को निशाना बनाया है। नाइजीरिया की सरकार आरोप लगाती रही है कि माली के सशस्त्र गुट उसकी राज्य की सीमा में घुसकर आतंकी वारदातों को अंजाम देते हैं। इस हमले पर अभी तक किसी आतंकी गुट ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
बता दें कि इस क्षेत्र में अल कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े कई आतंकी संगठन सक्रिय हैं। नाइजीरिया में 27 दिसंबर को बोरनो प्रांत में आतंकी संगठन बोको ***** के हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी। बोरनो प्रांतीय सरकार के मुताबिक हमलावरों ने चार गांवों को निशाना बनाया था। आतंकियों ने सबसे पहले अजारे नगर में हमला किया जहां सरकारी कार्यालयों और पुलिस थानों को निशाना बनाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो