scriptNaigeria: लॉकडाउन में महिलाओं से Rape की घटनाएं तीन गुना तक बढ़ी, देश में आपातकाल लागू | Nigeria: Rape cases tripled in lockdown, emergency declared | Patrika News

Naigeria: लॉकडाउन में महिलाओं से Rape की घटनाएं तीन गुना तक बढ़ी, देश में आपातकाल लागू

locationनई दिल्लीPublished: Jun 13, 2020 08:06:08 pm

Submitted by:

Anil Kumar

HIGHLIGHTS

नाइजीरिया ( Nigeria ) में लॉकडाउन के दौरान महिलाओं से रेप ( Rape Case In Lockdown ) के मामले में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है।
महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ने के खिलाफ महिला अधिकार कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर #WeAreTired नाम से देशव्यापी अभियान चलाया है।
लोगों की भावना और मामले की गंभीरता को देखते हुए देश के 36 राज्यों के राज्यपालों ने तत्काल प्रभाव से आपातकाल की घोषणा ( Declaration of emergency ) कर दी है।

nigeria.jpeg

Nigeria: Rape cases tripled in lockdown, emergency declared

लागोस। कोरोना वायरस ( coronavirus ) संकट से पूरी दुनिया जूझ रही है और इसको फैलने से रोकने के लिए तमाम देशों में लॉकडाउन ( Lockdown ) या कर्फ्यू लगाया गया है। हालांकि अब कुछ देश इनमें थोड़ी ढील दे रहे हैं। इस बीच कुछ देशों में लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा ( Rape Case In Lockdown ) के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है।

इसी में से एक है नाइजीरिया। अफ्रीकी देश नाइजीरिया ( African country Nigeria ) में लॉकडाउन के दौरान महिलाओं से रेप के मामले में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है।

युवती से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर होटल में किया दुष्कर्म, 3 साल बाद केस दर्ज

वहीं महिलाओं और बच्चों के खिलाफ भी अपराध रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यही कारण है कि देश में 36 राज्यों के राज्यपालों ने आपातकाल की घोषणा ( Declaration of emergency ) कर दी है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ug5yl

अपराध के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को लेकर देश में तमाम तरह के सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं, लेकिन लॉकडाउन में बढ़ते अपराध के खिलाफ अब लोग सड़कों ( Protest Against Crime ) पर उतर आए हैं। महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ने के खिलाफ महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ( Women rights activists ) और अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर #WeAreTired नाम से देशव्यापी अभियान चलाया है। इतना ही नहीं लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

लोगों की भावना और मामले की गंभीरता को देखते हुए देश के 36 राज्यों के राज्यपालों ने तत्काल प्रभाव से आपातकाल की घोषणा कर दी। ताकि इससे किसी भी तरह की हिंसा को रोका जा सके। महिला मामलों की मंत्री पॉलीन टैलेन ने कहा, मुझे पता है कि इस देश में हमारे साथ हमेशा गलत काम हुआ है। कोरोना के कारण लोगों के घरों में ताला लगा है और इसके पीछे महिलाओं और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। फिलहाल सरकार की ओर से लॉकडाउन के दौरान हुए रेप के आंकड़े नहीं बताए हैं।

नाबालिग ने दुकान में काम करने वाली युवती के साथ किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

आपको बता दें कि राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ( President Muhammadu Buhari ) ने शुक्रवार को देश के नाम संबोधन में कहा कि वे हाल के दिनों में हुए रेप की घटनाओं से काफी परेशान हैं। सबसे खराब बात ये है कि कम उम्र और छोटी लड़कियों के साथ रेप की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने अपने संबोधन में देस की जनता को यह भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो