scriptPhilippines में नौ मोटरसाइकिल सवारों को सरेआम मारा, बंदूकधारियों ने अचानक चलाईं गोलियां | Nine motorcycle riders are Shot dead in Philippines | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

Philippines में नौ मोटरसाइकिल सवारों को सरेआम मारा, बंदूकधारियों ने अचानक चलाईं गोलियां

Highlights

बंदूकधारियों के समूह ने मोटरसाइकल सवार समूह पर हमला बोल दिया।
फिलीपीन नेशनल पुलिस (पीएनपी) के अनुसार इस मामले को लेकर जांच जारी है।

Aug 31, 2020 / 01:26 pm

Mohit Saxena

phillipines

फिलिपींस में नौ मोटरसाइकिल सवारों को सरेआम मारा।

मनीला। दक्षिणी फिलिपीन (Philippines) में रविवार को एक बड़ी हिंसा सामने आई। यहां पर बंदूकधारियों के समूह ने मोटरसाइकल सवार समूह पर हमला बोल दिया। उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस झड़प में नौ लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी रविवार को पुलिस ने दी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार कोटाबाटो प्रांत के कबाकान शहर में शनिवार की दोपहर यह हमला हुआ। इनमें अधिकतर पीड़ित किसान थे। इसे स्थानीय संघर्ष बताया जा रहा है। हालांकि इसे आतंकी घटना नहीं बताया गया है।
कोटाबाटो गरीबी से ग्रस्त एक इलाका है। यहां पर दशकों से मुस्लिम अलगाववाद में अब कमी देखने को मिल रही है। 2014 में फिलिपीन के सबसे बड़े मुस्लिम बागी समूह और सरकार के बीच संधि के बाद इसमें कमी आई है।
इस्लामिक स्टेट (Islamic State) समूह से जुड़े छोटे हथियारबंद समूह अब भी देश के लिए खतरा हैं। अधिकारी ने बताया कि मारे गए अधिकतर लोग एक दूसरे को नहीं पहचानते थे। वे छह मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रहे थे। फिलीपीन नेशनल पुलिस (पीएनपी) के अनुसार इस मामले को लेकर जांच जारी है।
पता लगाया जा रहा है कि कही इन हत्याओं के पीछे किसी बड़े आतंकी गिरोह का हाथ तो नहीं है। इस मामले को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं ये किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है। हालांकि फिलिपीन में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। एक आंकड़े के अनुसार 2017 में अब तक देश में करीब 880 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Home / world / Miscellenous World / Philippines में नौ मोटरसाइकिल सवारों को सरेआम मारा, बंदूकधारियों ने अचानक चलाईं गोलियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो