America: सायराक्यूज में जश्न के दौरान अचानक हुई गोलीबारी, नौ लोग घायल
Highlights
- नौ पीड़ितों में से एक 17 साल का एक लड़का गंभीर स्थिति में है।
- पुलिस जांच में जुटी है कि कोरोना काल में किस तरह से इतनी भीड़ एकत्र हुई।

वाशिंगटन। अमरीका (America) के मध्य न्यूयॉर्क में जश्न के दौरान गोलीबारी (fire) में नौ लोगों के घायल हो गए। सायराक्यूज पुलिस प्रमुख केंटन बकनर के अनुसार शनिवार रात हुई गोलीबारी में घायल हुए नौ लोगों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। नौ पीड़ितों में से एक 17 साल का एक लड़का गंभीर स्थिति में है। वहीं अन्य की उम्र 18 से 53 वर्ष के बीच है। बकनर ने सायराक्यूज के मेयर बेन वाल्श के साथ एक प्रेस कॉफ्रेंस में बताया कि अभी तक तत्काल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है और जांच अभी शुरुआती चरण में है।
बकनर के अनुसार सायराक्यूज के अधिकारी एक कार चोरी होने की शिकायत मिलने छानबीन के लिए रात नौ बजे के आसपास घटनास्थल पर पहुंचे थे, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने अधिकारियों को बताया कि सैकड़ों लोगों की भीड़ पर अचानक गोलियां चलाई गईं। पुलिस प्रमुख ने बताया कि यहां पर आसपास के तैनात पुलिसकमियों ने गोली चले की आवाज नहीं सुनी थी।
वाल्श ने बताया कि सायराक्यूज के व्यावसायिक इलाके के पास जश्न मनाया जा रहा था, तभी गोलियां चलीं। इस समारोह के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। मेयर ने कहा कि हम इतनी बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र होने की अनुमति नहीं देते। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि जश्न क्यों मनाया जा रहा था।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Miscellenous World News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi