scriptचिकित्सा वर्ग में नोबेल पुरस्कार का ऐलान, चार शख्सियतों को संयुक्त रूप से मिला सम्मान | Nobel Prize Winner Announcement In Sweden | Patrika News

चिकित्सा वर्ग में नोबेल पुरस्कार का ऐलान, चार शख्सियतों को संयुक्त रूप से मिला सम्मान

Published: Oct 07, 2019 03:30:47 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

14 अक्टूबर तक पांच अन्य क्षेत्रों में भी विजेताओं के नाम घोषित होंगे
2018 के साहित्य नोबेल की घोषणा को एकेडमी ने स्थगित कर दिया था

nobel prize
वाशिंगटन। 2019 में चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार विलियम जी, केलिन जूनियर, सर पीटर जे रैटक्लिफ और ग्रेग एल सेन्जेना को मिला। इन्हें संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया है। इन्होंने ऐसी कोशिकाओं की खोज की है जो ऑक्सीजन की उपलब्धता के अनुकूल हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1181144009021898754?ref_src=twsrc%5Etfw
स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में स्वीडिश एकेडमी 2018 और 2019 दोनों ही वर्षों के लिए साहित्य नोबेल पुरस्कारों की घोषणा करेगी। बीते वर्ष यौन उत्पीड़न के मामले की वजह से 2018 के साहित्य नोबेल की घोषणा को एकेडमी ने स्थगित कर दिया था।
चिकित्सा के क्षेत्र में 216 को मिला पुरस्कार

मालूम हो कि 1901 से 2018 तक चिकित्सा के क्षेत्र में 109 नोबेल पुरस्कार दिए जा चुके हैं। कुल 216 विजेताओं में 12 महिलाओं के नाम शामिल हैं। इनमें से दो महिलाओं को साल 2009 में एक साथ पुरस्कृत किया गया था।
चिकित्सा के क्षेत्र में अब तक सबसे युवा नोबेल पुरस्कार विजेता फ्रेडिरिक जी बैंटिंग ने इंसुलिन की खोज की थी। उन्हें साल 1923 में महज 32 साल की उम्र में पुरस्कार प्राप्त किया था। वहीं, पेटोन राउस (87) सबसे उम्रदराज नोबेल पुरस्कार विजेता हैं। उन्हें ट्यूमर इंड्यूसिंग वायरस की खोज के लिए यह पुरस्कार 1966 में मिला।

नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का ये है कार्यक्रम
8 अक्टूबर, मंगलवार – भौतिकी
9 अक्टूबर, बुधवार – रसायन शास्त्र
10 अक्टूबर,गुरूवार – साहित्य
11 अक्टूबर, शुक्रवार – शांति
14 अक्टूबर, सोमवार – अर्थशास्त्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो