scriptपोलैंड की ओल्गा को 2018 और ऑस्ट्रियाई पीटर को 2019 का साहित्य का नोबेल | Olga of Poland for 2018 and Austrian Peter for 2019 Nobel of Literature | Patrika News

पोलैंड की ओल्गा को 2018 और ऑस्ट्रियाई पीटर को 2019 का साहित्य का नोबेल

locationनई दिल्लीPublished: Oct 11, 2019 08:43:56 am

Submitted by:

Anil Kumar

पोलैंड की लेखिका ओल्गा तोकारजुक को 2018 जबकि आस्ट्रियाई लेखक पीटर हैंडके को 2019 का साहित्य नोबेल पुरस्कार दिया गया

स्टॉकहोम। नोबेल पुरस्कारों की सीरीज में गुरुवार को साहित्य के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की गई। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वर्ष 2018 और वर्ष 2019 के लिए पुरस्कार घोषित किए गए।

पोलैंड की लेखिका ओल्गा तोकारजुक को 2018 जबकि आस्ट्रियाई लेखक पीटर हैंडके को 2019 का साहित्य नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा।

केमिस्ट्री में तीन लोगों को मिला नोबेल पुरस्कार, लिथियम बैटरी का किया अविष्कार

पिछले साल 2018 का पुरस्कार घोषित नहीं किया गया था। प्रतिष्ठित पुरस्कार का संचालन करने वाली स्वीडिश अकादमी ने पिछले साल एक यौन उत्पीड़न कांड के बाद इसे स्थगित कर दिया था। तोकारजुक को पिछले साल बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

https://twitter.com/ANI/status/1182250899818704896?ref_src=twsrc%5Etfw

कौन हैं ओल्गा, पीटर ?

आपको बता दें कि 57 वर्षीय ओल्गा एक पोलिश राइटर, कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी हैं। 2018 में उन्हें उनके उपन्यास फ्लाइट्स के लिए ‘मैन बुकर इंटरनैशनल प्राइज’ से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान पाने वाली वह पोलैंड की पहली लेखिका हैं।

बांग्लादेश: नोबेल विजेता अर्थशास्त्री यूनुस के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

दूसरी तरफ कभी एक जमाने में नोबेल की आलोचना करने वाले 76 वर्षीय ऑस्ट्रियाई उपन्यासकार, प्लेराइट और अनुवादक पीटर को 1975 में बतौर स्क्रीनप्ले राइटर के लिए जर्मन फिल्म अवॉर्ड इन गोल्ड मिल चुका है।

पीटर ने अपनी मां की खुदकुशी से प्रभावित होकर ‘द सॉरो बियॉड ड्रीम्स’ बुक की रचना की थी। पीटर की लिखी एक फिल्म को 1978 के कान फेस्टिवल और 1980 के गोल्ड अवॉर्ड के लिए नामित किया गया था। उन्हें 1975 में

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो