script

आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए ओलंपिक की मशाल रिले फुकुशीमा शहर से गुजरेगी

locationनई दिल्लीPublished: Jul 12, 2018 02:26:54 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

आयोजकों के अनुसार शहर को आर्थिक मदद देने के लिए मशाल रिले यहीं से शुरू होगी।

टोक्यो।जापान के शहर फुकुशिमा को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए ओलंपिक की मशाल यहीं से गुजारी जाएगी। इस शहर में 2011 में भयानक त्रासदी आई थी। 2020 ओलंपिक के आयोजकों का कहना है कि मशाल रिले जापान के फुकुशिमा शहर से शुरू होगी। आयोजकों का कहना है कि 2011 में प्राकृतिक आपदा को झेल चुके शहर को ओलंपिक उद्धाटन के लिए चुना गया। यहां पर भूकंप के साथ सुनामी आने के कारण परमाणु केंद्र पर खतरा मंडराने लगा था। जापान के हिरोशिमा शहर पर परमाणु हमले के बाद यह देश की सबसे बड़ी त्रासदी मानी गई थी। इस आपदा की भरपाई के लिए जापान को आज भी आर्थिक मदद की दरकार है। मशाल रिले फुकुशिमा में 26 मार्च,2020 को शुरू होगी और 10 जुलाई को टोक्यो पहुंचने से पहले दक्षिण की तरफ ओकिनावा जाएगी।
जापान में बीते तीन दशकों में बाढ़ ने मचाई सबसे बड़ी तबाही, मरने वालों की संख्या 199 पार पहुंची

शहर को आर्थिक मदद मिलेगी

आयोजकों का कहना है कि फुकुशिमा की मदद के लिए यह रिले यहां से शुरू होगी। ओलंपिक की मदद से शहर को आर्थिक मदद मिल सकेगी। आपदा के बाद पुनर्निर्माण लगातार प्रगति पर चल रहा है। इस आपदा से 70,000 से अधिक लोग अपने समुदायों से विस्थापित हो गए हैं। 1964 के बाद जापानी राजधानी में दूसरा बार 24 जुलाई से 9 अगस्त तक ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा।
जापान: बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 141 हुई, पीएम शिंजो आबे ने विदेश दौरा किया रद्द

विश्व में दूसरा सबसे गंभीर हादसा

पूर्वी जापान में हुए हादसे के लिए फुकुशिमा जिला अदालत ने पिछले साल फैसले में दूसरी बार सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। अदालत ने कहा कि वर्ष 1986 में हुए चेर्नोबिल दुर्घटना के बाद यह विश्व का दूसरा सबसे गंभीर हादसा था। जापान 2011 के फुकुशिमा परमाणु आपदा का अनुमान लगा सकता था और इससे बच सकता था। एक अदालत ने यह फैसला देते हुए सरकार और ऊर्जा संयंत्र संचालक टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी (टेपको) को आदेश दिया था कि स्थानीय निवासियों को हुई क्षति की भरपाई की जाए।

ट्रेंडिंग वीडियो