scriptबेरहम माता-पिता ने कुछ इस तरह से अपने बच्चों को दीं यातनाएं | partent beat their own chidren brutly in america | Patrika News

बेरहम माता-पिता ने कुछ इस तरह से अपने बच्चों को दीं यातनाएं

locationनई दिल्लीPublished: May 19, 2018 02:28:55 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

अमेरिका के कैैलिफोर्निया शहर में एक दंपति ने अपने ही दस बच्चों को कमरे में बंदकर तरह-तरह के घाव दिए। पुलिस ने किया गिरफ्तार।

parents

parents

लॉस एंजिलिस। अमरीका के कैैलिफोर्निया शहर में एक दंपति को अपनी ही औलादों को कठोर यातनाएं देते हुए पकड़ा गया है। यहां एक घर में दस बच्चे बेहद बुरी हालत में पाए गए हैं। माता-पिता यातनाएं देने के लिए कभी गर्म पानी तो कभी नुकीली चीजों का इस्तेमाल किया करते थे। अभियोजकों ने बच्चों की मां 30 साल की इना रोजर्स की जमानत की राशि बढ़ाने के लिए दायर किए गए प्रस्ताव में बच्चों को दी गई प्रताड़ना का विस्तार से उल्लेख किया है। रोजर्स को हिरासत में लेने का आदेश दिया गया है। दरअसल यह खुलासा रोजर्स के 12 साल के एक बेटे के लापता होने के बाद पुलिस की जांच में हुआ है।
पुलिस की पकड़ से बाहर था गैंगवार का आरोपी ‘मिर्ची‘, दूसरी गैंग ने किया अपहरण और तोड़ डाले हाथ-पैर – जयपुर रैफर

तरह-तरह की यातनाएं दी जाती थी

अभियोजकों के अनुसार इन बच्चों को लगातार बुरी तरह से यातनाएं दी जा रही थीं। उन्हें कभी मुक्के मारे जाते थे तो कभी गला दबाया जाता था, शरीर पर दांतों से काटे हुए निशान हैं। उन्हें एयरगन से भी मारा जाता था। उनके मुंह में बार-बार पानी भर दिया जाता था और शरीर पर गर्म पानी डाल दिया जाता था। इसकी वजह से बच्चों के शरीर पर कई घाव हैं, कुछ की बांहें भी टूटी हुई हैं।
संभल हादसा: मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख व घायलों को 50-50 हजार देने की घोषणा की

पहले से दर्ज हैं कई मामले

रोजर्स और उसके पति जोनाथन एलेन (29) को 31 मार्च को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान दोनों पर बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने और उन्हें यातनाएं देने को लेकर कई मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि जब वह घर में घुसी तो कमरे कई बच्चे बुरी हालत में एकसाथ पाए गए। कुछ तो इस दौरान बीमार भी थे। घर बहुत ही गंदी स्थिति में था और चारों तरफ कपड़े,कचरा बिखरा पड़ा था। पुलिस के अनुसार बच्चों की उम्र चार महीने से 12 साल के बीच है। उन्हें संरक्षण में ले लिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो