विश्‍व की अन्‍य खबरें

एलियन के रहस्य को जानने में मिलेगी मदद, पेंटागन ने जारी किए तीन वीडियो

Highlights

वीडियो की सच्चाई की पुष्टि पेंटागन ने 2019 में की थी।
पायलट्स ने 2004 में ट्रेनिंग के दौरान इस 40 फीट लंबे अज्ञात वस्तु को देखा था।

Apr 29, 2020 / 09:16 am

Mohit Saxena

अमरीकी रक्षा विभाग द्वारा जारी की गई तस्वीर।

वाशिंगटन। अमरीकी रक्षा विभाग (डीओडी) ने हाल ही में तीन वीडियो जारी किए हैं। जो एक यूएफओ (अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट- उड़ने वाली अज्ञात वस्तु) को दर्शाते हैं। इनमें से एक वीडियो नवंबर 2004 में कैद किया गया। वही दो अन्य वीडियो जनवरी 2015 के हैं।
इन्हें 2007 और 2017 में अनधिकृत तरीके से रिलीज किया गया था। इन्हें देखने के बाद एलियन जैसे बाहरी ग्रह के प्राणियों के होने का अंदेशा होता है। रक्षा विभाग ने बयान में कहा कि डीओडी इस वीडियो को लोगों का यह भ्रम साफ करने के लिए जारी कर रहा है कि जो फुटेज सर्कुलेट हो रहा है वह सच है या नहीं। इन वीडियो को अमरीकी नेवी पायलट्स ने कैमरे में कैद किया था।
https://twitter.com/ABC/status/1254894077159641089?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/CBSNews/status/1254802527595515906?ref_src=twsrc%5Etfw
विभाग के अनुसार गहन समीक्षा के बाद यह तय किया गया कि इन वीडियो के अधिकृत रिलीज से किसी तरह की संवेदनशील जानकारी या सिस्टम से बाहर नहीं जाएगी। इससे अज्ञात हवाई वस्तु के सैन्य वायु क्षेत्र में घुसपैठ की जांच पर असर नहीं होगा।
इन तीन वीडियो की सच्चाई की पुष्टि पेंटागन ने 2019 में की थी। पायलट्स ने 2004 में ट्रेनिंग के दौरान इस 40 फीट लंबे अज्ञात वस्तु को देखा था। जो पानी से 50 फीट ऊपर मंडरा रहा था। ऐसा ही 2015 में भी दिखा। इन दो वीडियो को न्यूयॉर्क टाइम्स ने 2017 में छापा गया था।
वीडियो में दिख रहा है कि एक लंबाकार एक चीज आसमान की ओर बढ़ रही है। वीडियों में एक पायलट बोलता सुना जा सकता है कि देखो उसे, यह तो घूम रहा है। एक वीडियो को 2018 में एक निजी विज्ञान सगंठन ‘टू द स्टार्स एकैडमी’ की ओर से जारी किया गया। यह संगठन अज्ञात हवाई चीजों का लगातार अध्ययन कर रहा है।

Home / world / Miscellenous World / एलियन के रहस्य को जानने में मिलेगी मदद, पेंटागन ने जारी किए तीन वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.