scriptअमरीका में द्वितीय विश्व युद्ध के टाइम का विमान दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 7 की मौत | Plain Crash in America 7 people Dead | Patrika News

अमरीका में द्वितीय विश्व युद्ध के टाइम का विमान दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 7 की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Oct 03, 2019 12:35:05 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

ये विमान द्वितीय विश्व युद्ध के जमाने का युद्धक विमान बी-17 था।

plan_crash.jpeg

न्यूयॉर्क। अमरीका के कनेक्टिकट राज्य में ब्रेडली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। ये विमान द्वितीय विश्व युद्ध के जमाने का युद्धक विमान बी-17 था।

विमान की हो रही थी इमरजेंसी लैंडिंग!

एक विदेशी न्यूज एजेंसी को दी गई जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना स्थानीय समय के अनुसार बुधवार सुबह 9.54 बजे घटी, जब विमान में कुछ खामी नजर आने के बाद उसे वापस उतारने की कोशिश की जा रही थी।

बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

कनेक्टिकट राज्य के पुलिस आयुक्त जेम्स रोवेला ने राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के अधिकारियों के साथ शाम को संयुक्त समाचार सम्मेलन में मृतकों का हालिया आंकड़ा जारी किया।

दुर्घटना में घायल हुए छह अन्य लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान जमीन पर भी एक व्यक्ति घायल हो गया।

दुर्घटना के समय विमान में 10 यात्री तथा तीन क्रू सदस्य थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो