विश्‍व की अन्‍य खबरें

हाइवे पर बेढंग तरीके से उड़ रहा था प्लेन, अचानक पेड़ से टकरा गया… उसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि सब लोगों की आंखे खुली रह गई…

हाइवे पर एक प्लेन खतरनाक तरीके से उड़ रहा था, जो देखते ही देखते पेड़ों से जा टकराया…

Nov 21, 2017 / 04:32 pm

Ravi Gupta

नई दिल्ली। प्लेन से रिलेटिड अक्सर आपने कई सारी घटनाएं सुनी होंगी। अक्सर प्लेन के एक्सीडेंट इतने खतरनाक होते है कि उनका प्रभाव काफी लंबे समय तक रहता है। वहीं कुछ एक्सीडेंट तो ऐसे होते हैं कि जिनकी कोई कल्पना तक नहीं कर सकता है। ऐसा ही एक भयानक एक्सीडेंट हुआ है फ्लोरिडा में। यहां हाइवे पर एक प्लेन खतरनाक तरीके से उड़ रहा था, जो देखते ही देखते पेड़ों से जा टकराया और सड़क किनारे गिर पड़ा। जिस इंसान ने भी इस घटना को देखा वह एकदम सुन्न पड़ गया। इस घटना को लाइव देखने वाले फ्लोरिडा के पिनलास काउंटी के दो पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने देखा कि हाईवे पर एक प्लेन खतरनाक तरीके से उड़ता हुआ आया और बाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।’ उन्होंने बताया कि यह वाकई डरा देने वाला हादसा था।
प्लेन में मौजूद पायलट मार्क एलेन बेनेडिक्ट और यात्री ग्रेगरी गिनी ने अपने एकल इंजन रॉकवेल इंटरनेशनल एयरक्राफ्ट से क्लीयरवाटर एयरपार्क से उड़ान भरकर आ रहे थे। हवा में उनका फ्यूल खत्म हो रहा था इसलिए उन्होंने अपना प्लेन ज़ेफिरहिल्स म्यूनिसिपल एयरपोर्ट पर रोका और वहां फ्यूल भरवाया। ज़ेफिरहिल्स म्यूनिसिपल एयरपोर्ट पर फ्यूल भरवाने के बाद प्लेन अपने डेस्टिनेशन के लिए निकल गया। लेकिन तभी इंजन में कुछ परेशानी हो गई, जिसके बाद क्लीयरवाटर एयरपार्क से दो किलोमटर दूर हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इंजन में खराबी के बाद पायलट को अंदाजा हो गया था कि अब प्लेन दुर्घटनाग्रस्त होगा। इसलिए पायलट ने प्लेन को एक खुले जगह में उतारने का फैसला किया। प्लेन की लैंडिंगल कराते समय उसका लेफ्ट विंग पेड़ से टकरा गया और वहीं दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हालांकि इस भयानक हादसे के बाद पायलट और यात्री बच गए। इस घटना के वीडियो को पिनलास काउंटी शेरिफ ऑफिस ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया। फोटो में भी देखा जा सकता है कि प्लेन का लेफ्ट विंग बुरी तरह से टूट गया है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड इस बात की पड़ताल में लगे हैं कि आखिर प्लेन में खराबी क्यों आई थी।

Home / world / Miscellenous World / हाइवे पर बेढंग तरीके से उड़ रहा था प्लेन, अचानक पेड़ से टकरा गया… उसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि सब लोगों की आंखे खुली रह गई…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.