14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका: अलास्का के एंकरेज शहर में प्लास्टिक बैग पर लगा कड़ा प्रतिबंध

अमरीकी प्रांत अलास्का के एंकरेज शहर में प्लास्टिक के बैग पर लगाए गए प्रतिबंध में बायोडिग्रेडेबल बैग भी शामिल हैं प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर 500 डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है

2 min read
Google source verification
plastic-ban.jpg

Swachch Bharat Abhiyan,WCR,

सैन फ्रांसिस्को। प्लास्टिक पर पाबंदी लगाने को लेकर भारत में तमाम तरह के तर्क दिए जा रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से आह्वान किया है कि सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाएं और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

दुनिया भर के कई देशों में प्लास्टिक पर पाबंदी लगी है, जबकि कई देश इसको लेकर अब आगे आ रहे हैं और कदम भी उठा रहे हैं। इसी कड़ी में अमरीकी प्रांत अलास्का के एंकरेज शहर ने प्लास्टिक के बैग पर कड़ा प्रतिबंध लगा दिया है।

शहर की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी घोषणा की गई। घोषणा के मुताबिक, प्रतिबंधित बैग्स में बायोडिग्रेडेबल बैग भी शामिल हैं। यह प्रतिबंध शहर के लगभग सभी रिटेल स्टोर्स और उन रेस्टोरेंट्स पर भी लागू हो गया है जो खाना भेजने के लिए सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग करते हैं।

प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए पूर्वोत्तर रेलवे कर रहा है ये काम

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एंकरेज म्यूनिसिपेलिटी द्वारा रविवार को जारी निर्देशों में कहा गया कि बायोडिग्रेडेबल या कंपोस्टेबल बैग्स के व्यावसायिक उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, क्योंकि ये हमारे वातावरण में सही से बायोडिग्रेड नहीं हो पाते हैं।

इस कदम से व्यापारियों और ग्राहकों को खरीदारी के लिए दोबारा प्रयोग किए जाने योग्य बैग उपलब्ध कराने या घर से ही ऐसे बैग लाने होंगे। दुकानों पर सिर्फ पेपर बैग या उसका वैकल्पिक बैग ही कम से कम 10 अमेरिकी सेंट पर उपलब्ध किया जा सकेगा।

नियम तोड़ने पर 500 डॉलर तक हो सकता है जुर्माना

इस नियम के वालों के खिलाफ भारी जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है। प्रतिबंध के अंतर्गत, इसका पहली बार उल्लंघन करने वाले रिटेलर्स को चेतावनी दी जाएगी, और दूसरी बार प्रतिबंध तोड़ने पर 250 डॉलर का जुर्माना लगाया जाएगा। तीसरी बार या इसके बाद भी प्रतिबंध तोड़ने पर हर बार 500 डॉलर का जुर्माना लगाया जाएगा।

प्लास्टिक के खाली रैपर एकत्र करो और कराओ जमा, कंपनियां देंगी बदले में पैसा

प्रतिबंध में कुछ मामलों में छूट दी गई है, जिनमें उत्पादन, सब्जियों, बेकरी के सामान, मीट, मछली या फ्रोजन फूड्स में प्लास्टिक का उपयोग किया जा सकता है।

एंकरेज की सदस्य सभा ने इसके लिए 28 अगस्त 2018 को वोट दिया था और यह इसी साल एक मार्च से प्रभावी होने वाला था। लेकिन कुछ व्यापारियों द्वारा प्लास्टिक के बैगों के बड़ी संख्या में जमा होने का हवाला देने के बाद इसे 15 सितंबर तक के लिए टाल दिया गया था।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.