विश्‍व की अन्‍य खबरें

ECOSOC में PM Modi का संबोधनः हम घरेलू प्रयासों से ‘एजेंडा 2030’ को प्राप्त करने में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं

जनवरी 2016 के बाद पीएम मोदी दोबोरा कर रहे UN ECOSOC के सत्र को संबोधित।
कोरोना काल के बाद की दुनिया और बदलते परिदृश्य पर रणनीति बनाने पर चर्चा।
संयुक्त राष्ट्र की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर हो रहा है आयोजन।

 

PM Modi addresses high-level segment of UN ECOSOC

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (UN ECOSOC) के इस वर्ष के उच्च-स्तरीय सेगमेंट के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत द्वितीय विश्व युद्ध के तुरंत बाद संयुक्त राष्ट्र के 50 संस्थापक सदस्यों में से था। तब से अब तक काफी कुछ बदल गया है। आज, संयुक्त राष्ट्र 193 सदस्य देशों को एक साथ किए हुए है। संगठन से उम्मीदें भी बढ़ी हैं। बहुपक्षवाद भी आज कई चुनौतियों का सामना कर रहा है।
पीएम मोदी ने कहा शुरुआत से ही भारत ने संयुक्त राष्ट्र के विकास कार्यों और ECOSOC का समर्थन किया है। ECOSOC के पहले अध्यक्ष एक भारतीय थे। भारत ने सतत विकास लक्ष्यों सहित ECOSOC एजेंडा को आकार देने में भी योगदान दिया है।
पीएम मोदी का भाषणः

https://twitter.com/narendramodi/status/1284140893637718017?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/BJP4India/status/1284146478873640965?ref_src=twsrc%5Etfw
संयुक्त राष्ट्र की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर पर नॉर्वे के प्रधानमंत्री और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस के साथ पीएम मोदी समापन सत्र को संबोधित किया।
बता दें ECOSOC के वार्षिक उच्च-स्तरीय खंड में सरकार, निजी क्षेत्र, सिविल सोसायटी के उच्चस्तरीय प्रतिनिधियों और शिक्षाविदों का एक विविध समूह शामिल है। इस वर्ष के उच्च-स्तरीय खंड की थीम- ‘COVID-19 के बाद बहुपक्षवाद: 75वीं वर्षगांठ पर हमें किस तरह के संयुक्त राष्ट्र की जरूरत है’ रखी गई है।
यह आयोजन विशेष अहमियत इसलिए रखता है क्योंकि यह पहला अवसर है जब प्रधानमंत्री मोदी 17 जून 2020 को सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य (2021-22 के कार्यकाल के लिए) के रूप में भारत को निर्विरोध चुने जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र की व्यापक सदस्यता को संबोधित कर रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर ‘ECOSOC’ के उच्च-स्तरीय खंड की थीम दरअसल भारत की सुरक्षा परिषद संबंधी प्राथमिकता के साथ भी प्रतिध्वनित होती है। इसमें भारत ने कोरोना वायरस के बाद की दुनिया में ‘पुनर्गठित बहुपक्षवाद’ का आह्वान किया है।

Home / world / Miscellenous World / ECOSOC में PM Modi का संबोधनः हम घरेलू प्रयासों से ‘एजेंडा 2030’ को प्राप्त करने में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.