scriptट्रंप को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे पॉपुलर लीडर बने पीएम नरेंद्र मोदी, फेसबुक ने जारी की सूची | PM Modi is most popular world leader on Facebook | Patrika News

ट्रंप को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे पॉपुलर लीडर बने पीएम नरेंद्र मोदी, फेसबुक ने जारी की सूची

locationनई दिल्लीPublished: Apr 13, 2019 03:26:52 pm

पीएम मोदी के फेसबुक पेज को 4 करोड़ से अधिक लाइक
दूसरे स्थान पर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
फेसबुक के 900 से अधिक पेजों के आधार बनाई गई सूची

सैन फ्रांसिस्को। पीएम मोदी के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया में सबसे ताकतवर नेता के तौर पर उभरे हैं। 2019 वर्ल्‍ड लीडर्स ऑन फेसबुक नामक सर्वे में उन्हें दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता घोषित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।

पीएम मोदी की अनूठी उपलब्धि

2019 वर्ल्‍ड लीडर्स ऑन फेसबुक रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी ने दुनिया के बड़े नेताओं को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रहे। फेसबुक स्टडी की यह रिपोर्ट ‘ट्विप्लोमेसी’ नामक एक सर्वे का हिस्सा है। इस रिपोर्ट दुनिया की सबसे विश्वसनीय एजेंसी बीसीडब्ल्यू ने तैयार किया है। दुनिया भर के ताकतवर नेताओं की सोशल मीडिया में लोकप्रियता को जांचने के लिए फेसबुक के ‘क्राउडटैंगल’ नामक टूल की मदद से फेसबुक के 962 पेजों पे सर्च की गई सामग्री और उनके यूजर इंगेजमेन्ट का विश्लेषण किया गया है।

क्या कहता है फेसबुक सर्वे

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक पेज पर 4.35 करोड़ लाइक्स हैं। दूसरे नंबर पर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काबिज हैं। ट्रंप निजी फेसबुक पेज को 2.30 करोड़ लाइक्स मिले हैं। विवादित बयानों के चलते अमरीकी राष्ट्रपति से लोग सबसे अधिक सवाल पूछते हैं। जॉर्डन के शाह की पत्नी रनिया के फेसबुक पर 1.69 करोड़ लाइक्स हासिल हुए हैं। वह तीसरे स्थान पर हैं। इस सर्वे के अनुसार ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो फेसबुक पर तीसरे सबसे लोकप्रिय नेता हैं। जायर बोल्सोनारो के नाम एक और अनोखी उपलब्धि दर्ज है। वह फेसबुक पर संवाद करने वाले दुनिया के सबसे बड़े नेता हैं। इनके पेज पर 14.5 करोड़ लोगों संवाद दर्ज हैं।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Twitter पर ..

 

ट्रेंडिंग वीडियो