scriptDonald Trump ने मध्यस्था की बात दोहराई, कहा-PM Modi का मिजाज अभी ठीक नहीं | PM Narendra Modi not in good mood over border: Donald Trump | Patrika News

Donald Trump ने मध्यस्था की बात दोहराई, कहा-PM Modi का मिजाज अभी ठीक नहीं

locationनई दिल्लीPublished: May 29, 2020 02:22:05 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने व्हाइट हाउस (White House) में पत्रकारों के सवालों के जवाब में पीएम मोदी से फोन पर की बात का जिक्र किया।
पूर्वी लद्दाख (Ladakh) में पैंगोग त्सो, गलवान घाटी, देमचौक और दौलत बेग ओल्डी को लेकर भारत और चीन के बीच तनावपूर्ण गतिरोध जारी है।

Donald trump

पीए नरेंद्र मोदी और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

वाशिंगटन। भारत चीन के बीच चल रहे तनाव को लेकर डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) रोज नए-नए बयान दे रहे हैं। बीते बुधवार को उन्होंने दोनों देशों के बीच मध्यस्था की बात कही थी। अब वे इस बात को दोहराते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर भारत के पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से बातचीत की है। ट्रंप ने दावा किया कि दोनों देशों के बीच हालिया तनाव पर पीएम मोदी का मिजाज ठीक नहीं है। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि भारत और चीन के बीच बड़ा संघर्ष जारी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे भारत के पीएम को बेहद पसंद करते हैं।
ट्रंप से सवाल किया गया कि क्या भारत और चीन के बीच सीमा पर चल रहे तनाव को लेकर वे परेशान हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच काफी संघर्ष है। दोनों देशों के पास विशाल सेना है। दोनों देश इन हालातों से खुश नहीं है।” ट्रंप ने कहा, कि उन्होंने पीएम मोदी से बात की। जो कुछ भी चीन के साथ सीमा पर चल रहा है, उससे उनका मिजाज अच्छा नहीं है।”
गौरतलब है कि ट्रंप ने बुधवार (27 मई) को अचानक भारत और चीन के बीच सीमा विवाद में मध्यस्थता की पेशकश कर डाली थी। उन्होंने कहा कि वे दोनों पड़ोसी देशों की सेनाओं के बीच तनाव कम करने के लिए तैयार, इच्छुक और सक्षम हैं। पूर्वी लद्दाख में पैंगोग त्सो, गलवान घाटी, देमचौक और दौलत बेग ओल्डी को लेकर भारत और चीन के बीच तनावपूर्ण गतिरोध जारी है।
डोकालाम भारत का अभिन्न अंग है

वर्ष 2017 में डोकलाम (Doklam) क्षेत्र में भारत और चीन के सैनिकों के बीच संघर्ष देखने को मिला था। दोनों देशों के बीच 73 दिन तक गतिरोध चला था। इससे दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा कही जाने वाली 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा को लेकर विवाद जारी है। चीन अरुणाचल प्रदेश में दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा होने का दावा करता है। वहीं भारत का कहना है कि यह उसका अभिन्न अंग है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो