scriptGeorge Floyd Death: गुस्साई भीड़ को शांत करने के लिए घुटनों पर बैठे पुलिसकर्मी, घटना पर शोक प्रकट किया | Police At Various Places In America Supports Peaceful Protests | Patrika News

George Floyd Death: गुस्साई भीड़ को शांत करने के लिए घुटनों पर बैठे पुलिसकर्मी, घटना पर शोक प्रकट किया

locationनई दिल्लीPublished: Jun 01, 2020 08:41:28 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

America में कई जगहों पर पुलिस दल ने घुटनों पर बैठकर इस कृत्य को लेकर दुख जताया है।
George Floyd की पुलिस हिरासत में मौत के बाद देश के कई बड़े शहर में पुलिस पर जानलेवा हमले हुए हैं।

american protest

प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए मियामी में पुलिसकर्मी घुटनों के बल बैठे दिखे।

वाशिंगटन। अमरीका (America) में अश्वेत George Floyd की मौत के बाद पुलिस विभाग को हिंसक प्रदर्शन का सामना करना पड़ा रहा है। देश में कई हिस्सों तक विरोध की आग फैल चुकी है। देश के कई बड़े शहर हिंसा की आग में जल रहे हैं और हजारों लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। इस बीच ऐसे प्रदर्शनकारी भी हैं जो शांतिपूर्ण तरीके से इंसाफ की मांग कर रहे हैं। ऐसे लोगों का पुलिस भी समर्थन कर George Floyd के साथ हुई घटना पर शोक प्रकट कर रही है। अमरीका में कई जगहों पर पुलिस दल ने घुटनों पर बैठकर इस कृत्य को लेकर दुख जताया है।
america_protest_newyork.jpg
सोशल मीडिया (Social media) पर लोग मियामी के अधिकारियों की खूब तारीफ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने गुस्साए प्रदर्शनकारियों पर बल का प्रयोग करने की बजाय उनसे माफी मांगी। घुटनों पर बैठकर उन्होंने लोगों के गुस्से को शांत किया और संदेश दिया कि वे इस लड़ाई मे उनके साथ हैं।
america_protest_12_1.jpg
ऐसा ही नजारा न्यूयॉर्क (Newyork) में देखने को मिला। यहां पर पुलिस अधिकारी घुटने पर बैठे दिखे। इन लोगों ने भी लोगों से माफी मांगी। प्रदर्शनकारियों से समर्थन जताया। न्यूयॉर्क के गवर्नर ऐंड्रू काओमो ने लोगों से अपील की वे हिंसा का रास्ता छोड़ दे। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
america333.jpg
सैंटा क्रूज पुलिस ने भी विरोध प्रदर्शन को शांत करने के लिए घुटने पर बैठकर समर्थन जताया है। गौरतलब है कि वॉशिंगटन सहित देश के 40 से ज्यादा शहरों में उग्र प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए कर्फ्यू का ऐलान किया गया। अमरीका के इतिहास में 52 साल बाद यह सबसे भीषण हिंसा है।
ओक्लाहोमा में भी जेल के बाहर भी कुछ ऐसा ही नजारा देखा गया गया। यहां पर पुलिस बल प्रदर्शनकारियों को शांत कराने के लिए घुटनों पर बैठी दिखी। गौरतलब है कि न्यूयॉर्क, शिकागो, फिलाडेल्फिया और लॉस एंजिल्स में प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की झड़प हुई। हिंसक भीड़ ने पुलिस की कई कारों को आग के हवाले कर दिया। यहां पर लूटपाट की घटनाएं भी देखने को मिलीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो