script

सच में देखा गया एलियन, पुलिस ने किया अब तक का सबसे बड़ा दावा, पुलिसकर्मी ने ही खींची तस्वीरें!

Published: Oct 04, 2017 01:30:07 pm

हम सभी यह जानना चाहते हैं कि क्या इंसानों के अलावा अन्य ग्रहों पर जीवन है या कोई एलियन जैसी चीज भी इस पृथ्वी या अन्य ग्रहों पर मौजूद है

Alien In A Jungle
साइंस की प्रगति के साथ ही साथ इंसानों की उत्सुकता और जागरूकता में भी वृद्धि हुई है। हम सभी अब यह जानना चाहते हैं कि क्या सच में इंसानों के अलावा भी अन्य ग्रहों पर जीवन है या कोई एलियन जैसी चीज भी इस पृथ्वी या अन्य ग्रहों पर मौजूद है? हालांकि इससे पहले भी इस तरह के कई दावे किये गये कि प्रथ्वी पर एलियन को देखा गया है लेकिन अभी हाल ही में एक ऐसी घटना घटी है जो लोगों के शक को दूर करती दिख रही है। इससे उनके सवालों के जवाब शायद मिल जाएँ कि एलियन जैसी चीज प्रथ्वी पर मौजूद है?
हाल ही में यह मामला अर्जेंटीना में पुलिस के साथ हुआ है। हाल ही में अर्जेंटीना के पर्कुए मित्रे शहर से सटे एक जंगल में पुलिस को कुछ अजीबोगरीब चीज़ दिखाई देने की सूचना मिली थी। हैरानी की बात यह थी कि पुलिस को यह खबर बच्चों ने दी थी, जिन्होंने बताया था कि उन्होंने वहां अजीबोगरीब चीज़ देखी है, जो देखने में जानवर और इंसानों के मिश्रण जैसी है।
Alien In A Jungle
सूचना पाते ही पुलिस बिना समय गंवाए मौके पर पहुँच कर खोजबीन शुरू की तो उन्हें भी जंगल में कुछ अलग सा दिखने का एहसास हुआ। तभी एक पुलिस कर्मी ने अपना कैमरा ऑन किया हुआ था कि तभी उसके सामने से एक अजीब सा साया निकला।
जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि जैसे ही वे इस घने जंगल के बीच पहुंचे उन्हें एक साया निकलता हुआ दिखाई दिया जो पूरी तरह एलियन ही लग रहा था।
Alien In A Jungle
पुलिस के मुताबिक बच्चों ने उन्हें मामले की सूचना देते हुए कहा था कि उन्होंने जंगल की ओर इस चीज को देखा था लेकिन सूचना देने के बाद बच्चे डरकर भाग खड़े हुए, जोकि सही भी था। इसके बाद पुलिस ने यहां सर्च ऑपरेशन शुरू किया और पुलिस को भी भरोसा हो गया कि ये कोई इंसान नहीं था।
मामले पर एलियन और UFO पर शोध करने वाले वैज्ञानिक Malcolm Robinson का कहना है कि अब हमें इन चीज़ों पर भरोसा करना ही होगा क्योंकि अब इसका समय आ गया है। मैं खुद मानता हूं की ये चीजें अक्सर धरती पर आती रहती हैं, ताजा मामला उसका सबूत है।

ट्रेंडिंग वीडियो