scriptलंदन: राष्ट्रमंडल के अगले प्रमुख होंगे प्रिंस चार्ल्स, सदस्य देशों ने दिया समर्थन | Prince Charles to be next head of the Commonwealth | Patrika News

लंदन: राष्ट्रमंडल के अगले प्रमुख होंगे प्रिंस चार्ल्स, सदस्य देशों ने दिया समर्थन

locationनई दिल्लीPublished: Apr 21, 2018 10:22:18 am

Submitted by:

Anil Kumar

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पुत्र प्रिंस चार्ल्स अगले राष्ट्रमंडल प्रमुख होंगे। राष्ट्रमंडल देशों के सभी नेताओं ने अपना समर्थन दिया है।

prince charls

नई दिल्ली । राष्ट्रमंडल देशों के सभी नेता प्रिंस चार्ल्स को अगले प्रमुख के तौर पर समर्थन करने पर सहमत हो गए हैं। इसके बाद अब यह तय हो गया है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पुत्र प्रिंस चार्ल्स अगले राष्ट्रमंडल प्रमुख होंगे। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरिजा मे और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने पहले ही चार्ल्स को अपन समर्थन दे दिया था। बता दें कि एक दिन पहले महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कहा था कि वह अपने बेटे को एक दिन इस पद पर देखना चाहती हैं। हालांकि महारानी ने कहा कि यह वंशानुगत नहीं है लेकिन मेरी हार्दिक इच्छा है कि उनका बेटा आगे चल कर उनकी भूमिका निभाए। बता दें कि राष्ट्रमंडल कई देशों से बना दुनिया के सबसे पुराने राजनीतिक समूहों में से एक है।

महारानी एलिजाबेथ ने जताई हार्दिक इच्छा

मीडिया रिपोर्ट में मुताबिक 69 वर्षीय वेल्स के प्रिंस चार्ल्स राष्ट्रमंडल के अगले प्रमुख होंगे। महारानी एलिजाबेथ ने हार्दिक इच्छा व्यक्त करते हुए कुछ दिन पहले कहा था कि उनका बेटा आगे चल कर उनकी भूमिका निभाए। बता दें कि राष्ट्रमंडल के 53 सदस्य है। ऐसा समझा जा रहा है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के एक घर वाटरलू चैंबर में हुए रिट्रीट में यह फैसला लिया गया। इस फैसले के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस रिट्रीट के में मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने लंदन से खेला लिंगायत कार्ड, थेरेसा मे और प्रिंस चार्ल्स से भी हुई अहम मुलाकात

53 देशों का समूह है राष्ट्रमंडल

गौरतलब है कि राष्ट्रमंडल 53 देशों का समूह है। इसके सदस्य देशों की आबादी 2 अरब 40 करोड़ से ज्यादा है। राष्ट्रमंडल में वो देश शामिल हैं, जो आजादी के पहले कभी ब्रिटेन के अधीन हुआ करते थे। बता दें कि राष्ट्रमंडल प्रमुख का पद एक औपचारिक अध्यक्ष का पद होता है। इस पद का कोई निर्धारित कार्यकाल नहीं होता है।

पीएम मोदी का ब्रिटेन दौरा: आंतकवाद और भगोड़े धनकुबेरों पर लगाम लगाना टॉप एजेंडा

राष्ट्रमंडल प्रमुख के क्या हैं काम

गौरतलब है कि राष्ट्रमंडल प्रमुख मुख्य रुप से 53 सदस्य देशों को आपस में जोड़ने का काम करता है। राष्ट्रमंडल प्रमुख सदस्य देशों के बाजार और उनके अंतरराष्ट्रीय संबंधों को भी आपस में जोड़ने महत्वपूर्ण भूमिका यदा करते हैं। सभी सदस्य देशों का व्यक्तिगत दौरा करते हैं ताकि सभी देशों के बीच संबंध अच्छे और मजबूत बनें। सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि राष्ट्रमंडल से जुड़े तमाम तरह के फैसले लेने का अधिकार राष्ट्रमंडल प्रमुख के पास होता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो