scriptGeorge Floyd: प्रदर्शनकारियों ने जॉर्ज वॉशिंगटन की प्रतिमा को ध्वस्त किया, तोड़ने से पहले सिर में लगाई आग | Protesters tore down a George Washington statue in Portland | Patrika News

George Floyd: प्रदर्शनकारियों ने जॉर्ज वॉशिंगटन की प्रतिमा को ध्वस्त किया, तोड़ने से पहले सिर में लगाई आग

locationनई दिल्लीPublished: Jun 20, 2020 05:06:28 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

पोर्टलैंड ( Portland) में जॉर्ज वाशिंगटन (George Washington) की एक मूर्ति पर नरसंहारक लिखा गया, नस्लवाद के खिलाफ नारे लगाए गए।
पोर्टलैंड पुलिस के अनुसार हिंसा वाला समूह भाग गया और कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

george washington statue

प्रदर्शनकारियों ने बुरी तरह से नष्ट कर दी जॉर्ज वॉशिंगटन की मूर्ति।

वाशिंगटन। प्रदर्शनकारियों की एक भीड़ ने गुरुवार रात ओरेगन के शहर पोर्टलैंड (Portland) में जॉर्ज वाशिंगटन (George Washington) की एक मूर्ति को चारो ओर से घेर लिया। जमीन पर खींचने से पहले उसके सिर पर आग लगा दी। इस दौरान लोग नस्लवाद के खिलाफ नारे लगाते दिखाई दिए। मूर्ति पर पेंट से लिखा गया नरसंहारक। नारे लगाए गए कि ऐसे लोगों की यहां पर जगह नही है। अश्वेत जार्ज फ्लॉयड की पुलिस की हिरासत में मौत के बाद से अमरीका सहित कई यूरोपीय देशों में नस्लवाद आंदोलन भड़क उठा है। जार्ज फ्लॉयड (George Floyd) की मौत एक श्वेत पुलिस अधिकारी द्वारा जार्ज की गर्दन को अपने घटने से आठ मिनट तक दबाए रखने के कारण हुई। उसका एक वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए।
जॉर्ज वाशिंगटन की प्रतिमा को 1619 में स्थापित किया या गया था और अंकित किया गया था पहला दास जो को संयुक्त राज्य अमरीका में लाया गया था। पोर्टलैंड पुलिस के अनुसार हिंसा वाला समूह भाग गया और कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। रविवार को प्रदर्शनकारियों ने पोर्टलैंड हाई स्कूल के बाहर थॉमस जेफरसन की एक मूर्ति को क्षति पहुंचाई। ये अमरीका के तीसरे राष्ट्रपति थे। इनकी मूर्ति पर जॉर्ज फ्लोयड का नाम पेंट किया गया था।
ब्रिटेन में नस्लवाद विरोधी प्रदर्शनकारियों ने गुलाम व्यापारी एडवर्ड कॉलस्टन की एक मूर्ति को नीचे खींच लिया और एक नदी में फेंक दिया। विंस्टन चर्चिल सहित अन्य प्रतिमाओं पर हमला किया गया। बेल्जियम में भी अपनी क्रूरता के लिए मशहूर पूर्व किंग लियोपोल्ड II की मूर्तियों को भी हटाने का प्रयास किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो