scriptपुलवामा अटैक: भारत के साथ आई पूरी दुनिया, कई देशों ने जताया शोक | Pulwama Attack: The whole world with India, many countries have expres | Patrika News

पुलवामा अटैक: भारत के साथ आई पूरी दुनिया, कई देशों ने जताया शोक

locationनई दिल्लीPublished: Feb 15, 2019 09:51:43 am

Submitted by:

Mohit Saxena

इस कायराना हमले को लेकर विभिन्न देशों ने इसे बड़ी साजिश करार दिया है

terror

पुलवामा अटैक: भारत के साथ आई पूरी दुनिया,कई देशों ने जताया शोक

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तान समर्थित आतंकी हमले में मारे गए 44 केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के जवानों को लेकर कई देशों ने शोक व्यक्त किया है। इस कायराना हमले को लेकर विभिन्न देशों ने इसे बड़ी साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि इस तरह से पाकिस्तान और भारत के बीच और दरारे सामने आएंगी। विभिन्न देशों के राष्ट्र अध्यक्षों ने इस हरकत को लेकर पाकिस्तान की कड़ी निंदा की है।
भारत में अमरीकी राजदूत कीनथ जस्टर का कहना है कि वह इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। वह जवानों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि आतंक के खिलाफ अमरीका सदैव भारत के साथ खड़ा रहेगा।
https://twitter.com/hashtag/KashmirTerrorAttack?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
फ्रांस के राजदूत एलेक्सजेंडर जिलगलर का कहना है कि हम इस घटना पर गहरा शोक प्रकट करते हैं। इसके साथ जवान के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। फ्रांस हमेशा भारत के साथ खड़ा है और वह हर परिस्थिति में आतंकवाद का मुकाबला करेगा।
https://twitter.com/hashtag/Pulwama?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
रूसी दूतावास ने इस हमले को लेकर दुख प्रकट किया है। पुलवामा में भयानक आतंकी हमले पर दूतावास ने कहा कि वह हर तरह से आतंकवाद का विरोध करता है। इस कृत्य के लिए सभी देशों को एक साथ खड़ा होना होगा। इसमें किसी तरह का दोहरा रवैया नहीं चलेगा।
https://twitter.com/RusEmbIndia?ref_src=twsrc%5Etfw
मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने इस आतंकी घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने जवानों और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट किया। मालदीव हमेशा भारत साथ खड़ा है और आतंकवाद की इस लड़ाई में उसका हरसंभव साथ देगा।
https://twitter.com/ibusolih/status/1096080320560918529?ref_src=twsrc%5Etfw
नेपाल के राष्ट्रपति केपी शर्मा ओली ने इस हमले के प्रति दुख प्रकट किया है। नेपाल सरकार का कहना है कि इस तरह की शर्मनाक घटना को किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता है। वह आतंकवाद को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं करेगा।
https://twitter.com/kpsharmaoli/status/1096085009960562688?ref_src=twsrc%5Etfw
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रम सिंघे ने ट्वीट कर कहा कि कश्मीर के पुलवामा में हुई विभत्स आतंकी घटना को लेकर वह दुख प्रकट करते हैं। यह जम्मू-कश्मीर में 1989 के बाद से अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला है। वह मारे गए जवानों और उनके परिजनों के प्रति शोक प्रकट करते हैं।
https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw
इजरायल के राजदूत रॉन मालका ने ट्वीट करते हुए कहा कि इस मुश्किल की घड़ी में वह अपने दोस्त भारत के साथ खड़े हैं। हम इस हमले के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं।
https://twitter.com/hashtag/Pulwama?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस हमले को लेकर पाकिस्तान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमलों का वह कड़ा विरोध करती हैं। इन हमलों में मारे गए जवानों और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करती हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो