scriptरानी एलिजाबेथ का ऐलान-प्रिंस हैरी की शाही परिवार में नहीं होगी वापसी, हैरी बोले- हम सेवा करते हुए जिएंगे जीवन | Queen Elizabeth's announcement - Prince Harry will not return to the | Patrika News

रानी एलिजाबेथ का ऐलान-प्रिंस हैरी की शाही परिवार में नहीं होगी वापसी, हैरी बोले- हम सेवा करते हुए जिएंगे जीवन

Published: Feb 21, 2021 08:35:29 am

Submitted by:

Ashutosh Pathak

Highlights.- ब्रिटेन के राजशाही परिवार में इन दिनों तूफान मचा हुआ है – रानी एलिजाबेथ ने प्रिंस हैरी से सभी मानद सैन्य अधिकार छीन लिए – रानी ने संकेत दे दिया है कि अब प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन की राजशाही परिवार में वापसी नहीं होगी
 

queen.jpg
नई दिल्ली।
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने साफ शब्दों में कह दिया है कि प्रिंस हैरी की अब ब्रिटिश शाही परिवार में वापसी संभव नहीं है। उन्होंने प्रिंस हैरी के मानद सैन्य अधिकार और शाही संरक्षण भी छीन लिए और यह जिम्मेदारियां परिवार के दूसरे सदस्यों को दे दी। वहीं, प्रिंस हैरी व मेगन ने भी इस मुद्दे पर अपना रुख तुरंत स्पष्ट करते हुए रानी एलिजाबेथ को दो टूक शब्दों में कह दिया कि हम सेवा करते हुए अपना जीवन जी सकते हैं और सेवा सर्वव्यापी है।
ब्रिटेन के शाही परिवार में प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन की वापसी नहीं होगी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने शुक्रवार को हैरी व मेगन के पास बचे हुए मानद सैन्य अधिकार और उन्हें प्राप्त शाही संरक्षण भी वापस लेने की घोषणा की।
शाही तौर-तरीकों से ऊब गए थे हैरी
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी शाही तौर-तरीके से इतने ऊब गए कि उन्होंने रॉयल फैमिली को ही त्याग दिया। रॉयल फैमिली से मिलने वाली सारी पदवियां छोड़ दीं। फिर अपनी पत्नी मेगन मर्केल के साथ रहने कनाडा चले गए। हालांकि कोरोना के दौरान वे कनाडा के वैंकूवर से अमरीका के कैलिफोर्निया शि ट हो गए।
सार्वजनिक सेवा नहीं कर सकेंगे: एलिजाबेथ
महारानी ने कहा, शाही परिवार से दूर होने से प्रिंस हैरी का सार्वजनिक सेवा के लिए उपल ध होना संभव नहीं है। हैरी के निर्णय से वह स्त ध हैं, पर उनका कनाडा में नया जीवन शुरू करने का मतलब है कि वे शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की उ मीदों के अनुसार ब्रिटेन में सार्वजनिक सेवा नहीं कर सकेंगे। एलिजाबेथ द्वारा जारी बयान में कहा है कि वह प्रिंस हैरी की सैन्य भूमिका व संरक्षण खत्म करते हुए उन्हें शाही परिवार के अन्य कामकाजी सदस्यों को सौंप रही हैं।
हम सेवा करते हुए जी सकते हैं जीवन
प्रिंस हैरी और अभिनेत्री मेगन ने मई, 2018 में विंडसर कैसल में शादी की थी। हैरी व उनकी पत्नी मेगन मर्केल अब दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। महारानी के बयान के बाद हैरी व मेगन ने जवाब देते हुए कहा- हम सेवा करते हुए जीवन जी सकते हैं, सेवा विश्व व्यापी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो