scriptहैरी और मेगन ने छोड़ा शाही पद, अब क्वीन ने प्रिंस विलियम को सौंपी यह जिम्मेदारी | Queen honoured Prince Williams With new Royal Title After Harry and Meghan leaves the Royal House | Patrika News

हैरी और मेगन ने छोड़ा शाही पद, अब क्वीन ने प्रिंस विलियम को सौंपी यह जिम्मेदारी

locationनई दिल्लीPublished: Jan 27, 2020 12:05:36 pm

Submitted by:

Shweta Singh

ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ ने अपने बड़े पोते को नए शाही खिताब से नवाजा
स्कॉटलैंड के चर्च में ब्रिटिश राजशाही के प्रमुख प्रतिनिधि होंगे प्रिंस विलियम

Prince William Queen Elizabeth

Prince William Queen Elizabeth

लंदन। ब्रिटेन के शाही परिवार में जारी उतार-चढ़ाव अभी तक जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक, ससेक्स के ड्यूक और डचेस प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के शाही ( Royal Couple Prince Harry Meghan Markle ) पद छोड़ने के बाद अब प्रिंस विलियम को नया शाही खिताब मिला है। ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ ने अपने बड़े पोते को इस शाही खिताब से नवाजा है।

प्रिंस हैरी ने शाही परिवार से अलग होने पर जताया दुख, कहा- इसके अलावा कोई विकल्प नहीं था

स्कॉटलैंड के चर्च में ब्रिटिश राजशाही के प्रमुख प्रतिनिधि होंगे प्रिंस विलियम

हाल ही में प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने शाही परिवार के सीनियर पद छोड़ने का ऐलान किया था। दोनों ने इंस्टाग्राम पर इस बात का ऐलान किया था। अब क्वीन ने शनिवार को प्रिंस विलियम को स्कॉटलैंड के चर्च की जनरल असेंबली में नया लॉर्ड हाई कमिश्नर नियुक्त किया गया है। अब प्रिंस विलियम स्कॉटलैंड के चर्च में ब्रिटिश राजशाही के प्रमुख प्रतिनिधि होंगे। आपको बता दें कि इससे पहले ड्यूक ऑफ कैंब्रिज रिचर्ड स्कॉट जनरल असेंबली में लॉर्ड हाई कमिश्नर थे। रिचर्ड के पहले राजकुमारी ऐनी ने यह पदभार संभाला हुआ था।

कनाडा में शुरू की प्रिंस हैरी ने अपनी नई पारी, पत्नी और बेटे से मिलने लौटे

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने छोड़ा सीनियर पद

कुछ समय पहले प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने यह पद छोड़ने का ऐलान करते हुए कहा था कि वे अपना खर्च खुद उठाने को तैयार हैं। यहां आपको बता दें कि शाही पद छोड़ने के बाद इस जोड़े को प्रॉगमोर कॉटेज की मरम्मत पर हुए खर्च की कीमत को चुकाना होगा। इसके बाद दोनों यूनाइटेड किंगडम और नॉर्थ अमरीका में अपनी जिंदगी गुजार सक सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो