विश्‍व की अन्‍य खबरें

Sweden Riots: दक्षिणपंथी नेता की गिरफ्तारी को लेकर कुरान का किया अपमान, भड़के दंगे

Highlights

दक्षिणपंथी चरमपंथियों ने माल्मो (Malmo) में कुरान की एक प्रति जलाकर दंगों को भड़का दिया।
इस्लाम विरोधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई, पुलिस पर जमकर पथराव।

नई दिल्लीAug 29, 2020 / 03:56 pm

Mohit Saxena

स्वीडन में भड़के दंगे।

स्टॉकहोम। स्वीडन (Sweden) में दक्षिणपंथियों द्वारा कुरान (Quran) की प्रति जलाए जाने पर दंगा भड़क उठा है। माल्मो (Malmo) शहर में शुक्रवार रात इस्लाम विरोधी गतिविधियों का विरोध करने के लिए लोग एकत्र होने लगे। उन्होंने पुलिस पर जमकर पथराव किया और आगजनी की। दक्षिणपंथियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि यह दंगे भड़के की एक साजिश है।
पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को दक्षिणपंथी चरमपंथियों ने माल्मो में कुरान की एक प्रति जला दी गई थी। इसके बाद यह दंगा भड़का उठा। पुलिस के अनुसार अभी तक दंगे पर काबू पाया नहीं जा सका है। हम इस पर नियंत्रण करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
पुलिस के अनुसार यह प्रदर्शन उसी जगह पर हुए हैं, जहां पर कुरान की प्रति जलाई गई थी। ऐसे में ये मामला एक दूसरे से जुड़ता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को कई इस्लाम विरोधी गतिविधियां सामने आई हैं। इनमें तीन लोगों ने एक चौक पर कुरान की एक प्रति को लात मारने की भी घटना शामिल है।
रिपोर्ट के मुताबिक, स्वीडन के राजनीतिक नेता रमसुस पालुदन (Rasmus Paludan) को माल्मो में बैठक न करने की इजाजत देने के बाद यह दंगा भड़का है। उन्हें स्वीडन के बॉर्डर पर ही रोक दिया गया था और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इससे गुस्साए समर्थकों ने रैली के दौरान कुरान को जला दिया। इसके आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पालुदन ने भी बीते साल कुरान को जलाकर विवाद खड़ा किया था। फेसबुक पर भी उन्होंने नफरतभरे संदेश भेजे थे।

Home / world / Miscellenous World / Sweden Riots: दक्षिणपंथी नेता की गिरफ्तारी को लेकर कुरान का किया अपमान, भड़के दंगे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.