scriptअफ वाह फैलाने वाले भारतीय को स्विट्जरलैंड में जेल | Rumor Indian jail in Switzerland | Patrika News

अफ वाह फैलाने वाले भारतीय को स्विट्जरलैंड में जेल

Published: Nov 08, 2016 02:39:00 am

फ्लाइट पकडऩे के लिए फैलाई थी झूठी अफवाह, 35 लाख का लगेगा जुर्माना

rumour indian

rumour indian

जिनेवा. स्विट्जरलैंड में अपनी फ्लाइट पकडऩे के लिए एक भारतीय को बम की अफ वाह फैलाना भारी पड़ गया। उसे न सिर्फ जेल में डाल दिया गया है, बल्कि 50 हजार स्विस फ्रै ंक यानी लगभग 35 लाख रुपए का जुर्माना भी भरना होगा। 

जिनेवा से मॉस्को जा रही थी फ्लाइट
स्विस मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार इस व्यक्ति का नाम जाहिर नहीं किया गया है लेकिन उसकी उम्र 39 वर्ष है। बात पिछले महीने की है जब उसने रूसी एयरलाइंस एयरोफ्लोट के एक कर्मचारी को विमान पर बम होने की सूचना दी। ये व्यक्ति चाहता था कि इस चक्कर में विमान देर से उड़ेगा और वो उसे पकड़ लेगा।
ये विमान 13 अक्टूबर को जिनेवा से मॉस्को जा रहा था, जहां से इस व्यक्ति को भारत जाने वाली फ्लाइट लेनी थी। 

6 महीने जेल में गुजारना पड़ेंगे
ले मातिन अखबार का कहना है कि स्विस शहर मोंत्रो में रहने वाले इस व्यक्ति को एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उसे छह महीने की जेल की सजा हुई है। साथ ही उस पर 50 हजार स्विस फ्रैं क का जुर्माना भी लगाया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो