scriptप्रसिद्ध सोवियत अंतरिक्ष यात्री अलेक्सी लियोनोव पंचतत्व में विलीन, मॉस्को में दफनाया गया | Russia: Legendary Soviet cosmonaut Alexei Leonov buried | Patrika News

प्रसिद्ध सोवियत अंतरिक्ष यात्री अलेक्सी लियोनोव पंचतत्व में विलीन, मॉस्को में दफनाया गया

locationनई दिल्लीPublished: Oct 16, 2019 08:41:13 am

Submitted by:

Anil Kumar

अलेक्सी लियोनोव ने 18 मार्च 1965 को अंतरिक्ष में करीब 12 मिनट तक चहलकदमी की थी
लियोनोव का निधन 85 साल की आयु में रूस की राजधानी मॉस्को में हुआ

alexi.jpg

मॉस्को। प्रसिद्ध सोवियत कॉस्मोनॉट (अंतरिक्षयात्री) अलेक्सी लियोनोव को मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उन्हें रूस की राजधानी मॉस्को के बाहर एक स्मारक कब्रिस्तान में दफनाया गया।

लियोनोव का 85 साल की उम्र में मॉस्को में निधन हो गया था। अलेक्सी 54 साल पहले अंतरिक्ष में चलने वाले पहले इंसान थे। उन्होंने 18 मार्च 1965 को अंतरिक्ष में करीब 12 मिनट तक चहलकदमी की थी।

अंतरिक्ष की सैर कर एलेक्सी लियोनोव ने रच डाला था इतिहास, लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोसमोस (Roscosmos) ने शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर अलेक्सी लियोनोव के निधन की घोषणा की थी। हालांकि उनके निधन का कोई कारण नहीं बताया गया था। रूसी मीडिया के अनुसार, लियोनोव कई वर्षों से स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे।

लियोनोव कितना अतंरिक्ष अग्रणी थे इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके निधन की खबर दिखाने के लिए नासा ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर दो अमरीकियों की ओर से एक स्पेसवॉक के लाइव टेलीविज़न कवरेज को रोक दिया। मिशन कंट्रोल ने ह्यूस्टन में लियोनोव श्रद्धांजलि दी।

alexi_lenovo.jpeg

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दी श्रद्धांजलि

अलेक्सी लियोनोव के निधन पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज ‘एक सच्चा अग्रणी, एक मजबूत और वीर व्यक्ति’ हमसे दूर चला गया।

पुतिन ने क्रेमलिन वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि ‘बुनियादी तौर पर अपने काम के लिए प्रतिबद्ध रहने वाले लियोनोव ने अंतरिक्ष अन्वेषण के इतिहास में और हमारे देश के इतिहास में वास्तव में एक शानदार निशान छोड़ा है।

अंतरिक्ष में 12 मिनट तक चहलकदमी कर इतिहास रचने वाले एलेक्सी लियोनोव का निधन, नासा ने लाइव प्रसारण रोका

साइबेरिया में हुआ था जन्म

बता दें कि अलेक्सी लियोनोव का जन्म 1934 में पश्चिमी साइबेरिया में एक बड़े किसान परिवार में हुआ था। उस दौर में अनगिनत सोवियत किसानों की तरह लियोनोव के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया था और सोवियत तानाशाह जोसेफ स्टालिन के तहत गुलाग जेल शिविरों में भेज दिया गया था।

कॉस्मोनॉट में अपना भविष्य बनाने से पहले लियोनोव कला में निपुण थे। वे तरह-तरह के आर्ट बनाते थे। उन्होंने एक विमानन कॉलेज में दाखिला लेने से पहले कला विद्यालय में दाखिला लिया था। लियोनोव ने अंतरिक्ष में उड़ान भरने पर भी सस्केचिंग नहीं छोड़ी और 1975 में अपोलो-सोयूज उड़ान पर रंगीन पेंसिलें अपने साथ ले गए थे।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

ट्रेंडिंग वीडियो