script

वेनेजुएला में अमरीकी हस्तक्षेप के खिलाफ रूस ने पोम्पियो को चेताया

Published: Feb 13, 2019 01:53:13 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कड़ी चेतावनी दी, मुदरो सरकार को अवैध बताया

russia

वेनेजुएला में अमरीकी हस्तक्षेप के खिलाफ रूस ने पोम्पियो को चेताया

मॉस्को। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने वेनेजुएला के आंतरिक मामलों में अमरीकी हस्तक्षेप के खिलाफ अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो को कड़ी चेतावनी दी है। रूसी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि लावरोव ने अमरीकी पक्ष की पहल पर पोम्पियो के साथ फोन पर बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। गौरतलब है कि रूस निकोलस मदुरो के समर्थन में है। वहीं अमरीका मुदरो सरकार को अवैध बताता है। वह विपक्ष को समर्थन दे रहा है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

राजनयिक और राजनीतिक संबंधों को तोड़े

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लावरोव ने अपने समकक्ष से कहा कि अगर अमरीका हस्तक्षेप करता है तो उसे अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन माना जाएगा। रूस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के अनुरूप वेनेजुएला के विषय पर विमर्श करने की इच्छा व्यक्त की गई है। वेनेजुएला में राजनीतिक संकट उस समय बढ़ गया,जब विपक्षी नेता जुआन ग्वाइदो ने 23 जनवरी को सरकार विरोधी रैली के दौरान खुद को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति निकोलस मदुरो की सरकार अवैध है। अमरीका सहित कुछ अन्य देशों ने ग्वाइदो के राष्ट्रपति पद को मान्यता दे दी है और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि सभी विकल्प मौजूद हैं। मदुरो ने जवाब में अमरीका के साथ राजनयिक और राजनीतिक संबंधों को तोड़ देने की घोषणा की है।

ट्रेंडिंग वीडियो