script

रूस: महिला ने अपने किराएदार को जान से मारा, शरीर के टुकड़े कर अंगों को फ्रिज में छिपाया

Published: Feb 13, 2019 10:11:48 am

Submitted by:

Mohit Saxena

महिला की गिरफ्तारी तब हो सकी, जब उसके घर के बाहर खेल रहे बच्चों को मिले शरीर के टुकड़े

murder

रूस: महिला ने अपने किराएदार को जान से मारा, शरीर के टुकड़े कर अंगों को फ्रिज में छिपाया

मॉस्को। रूस की राजधानी मास्को में हत्या का एक संगीन मामला सामने आया है। यहां पर एक 80 साल की महिला पर अपने पुरुष किरायदार की हत्या के आरोप लगे हैं। महिला की गिरफ्तारी तब हो सकी, जब उसके घर के बाहर खेल रहे बच्चों को उस किरायदार के शरीर के टुकड़े बिखरे मिले। महिला एक पिग फॉर्म की मालिक हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।
अंदरूनी हिस्से महिला के फ्रिज में मिले

अदालत ने इस महिला को एक हत्या की जांच मामले में दो महीने की हिरासत में रखने का आदेश दिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पुरुष किराएदार के शरीर की आंतों सहित अंदरूनी हिस्से महिला के फ्रिज में मिले। हालांकि महिला ने 52 वर्षीय सफाईकर्मी की हत्या के आरोपों को खारिज किया है। यह मामला उस समय सामने आया जब अपने अपार्टमेंट ब्लॉक के पास पार्क में खेल रहे बच्चों को व्यक्ति का कटा हुआ हाथ मिला।
शरीर के हिस्सों पर मिले फिंगरप्रिंट

पुलिस ने कई प्लास्टिक बैगों से शरीर के दूसरे हिस्सों को खोज निकाला। इन टुकड़ों को आवारा कुत्तों द्वारा घसीटकर वहां तक लाया गया था। मीडिया के अनुसार 52 वर्षीय यूक्रेन के किराएदार के शरीर के हिस्सों पर मिले फिंगरप्रिंट के चलते बुजुर्ग महिला पर शक हुआ। स्थानीय खबरों के मुताबिक, महिला ने किराएदार की हड्डियां फेंक दी थीं, जबकि आंते व दूसरे अंदरूनी अंग उसके फ्रिज में मिले। कुत्तों को खून की गंध लगी और उन्होंने पूरे एरिया में शरीर के हिस्सों को बिखेर दिया। पुलिस ने जांच में पाया कि महिला के फ्लैट में खून के निशान भी मिले हैं।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

ट्रेंडिंग वीडियो