विश्‍व की अन्‍य खबरें

अंतरिक्ष में रूस की पैनी नजर, पृथ्वी पर आठ सेमी छोटी वस्तुओं पर भी रखेगा नजर

russ5 वीं रूसी एयरोस्पेस फोर्स आर्मी के चीफ ऑफ स्टाफ ने किया खुलासा
रूस के विशिष्ठ उपकरण अंतरिक्ष में बहुत छोटी चीजों को भी खोजने में सक्षम होगा

Oct 07, 2019 / 01:14 pm

Mohit Saxena

मास्को। रूस ने अंतरिक्ष में भी अपनी ताकत बढ़ाने की ठान ली है। अमरीका को चुनौती देने के लिए रूसी सेना अंतरिक्ष निगरानी क्षमता को उन्नत बना रही है। इससे पृथ्वी की कक्षा में आठ सेमी जितनी छोटी वस्तुओं पर भी नजर रखी जा सकेगी। रूसी सेना के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।
15 वीं रूसी एयरोस्पेस फोर्स आर्मी के चीफ ऑफ स्टाफ अनातोली नेस्टेचुक ने बताया कि तकनीकी क्षमता को उन्नत किया जा रहा है। इसकी मदद से रूस के विशिष्ठ उपकरण अंतरिक्ष में बहुत छोटी चीजों को भी खोजने में सक्षम हो पाएंगे। गौरतलब है कि दुनिया के शक्तिशाली देश अंतरिक्ष में बड़े-बड़े प्रयोग कर रहे हैैं।
खासकर अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने स्पेस में अपना निगरानी का जाल बिछा रखा है। रूस के लिए यह चुनौती भरा है। वह चाहता है कि स्पेस में वह अमरीका को चुनौती दे सके। रूसी एयरोस्पेस फोर्स आर्मी के चीफ ने कहा कि अब तक 15वीं रूसी एयरोस्पेट फोसेर्स आर्मी 20 सेमी. तक छोटी वस्तुओं को ही खोज पाती है, जबकि पृथ्वी की कक्षा में अंतरिक्ष संबंधी मलबे के 80 हजार से अधिक टुकड़े मौजूद हैं।

Home / world / Miscellenous World / अंतरिक्ष में रूस की पैनी नजर, पृथ्वी पर आठ सेमी छोटी वस्तुओं पर भी रखेगा नजर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.