scriptव्लादिमीर पुतिन का दावा, 2021 तक रूसी सेना होगी सुपर हाईटेक | Russian army to achieve modernization target by 2021: Putin | Patrika News

व्लादिमीर पुतिन का दावा, 2021 तक रूसी सेना होगी सुपर हाईटेक

locationनई दिल्लीPublished: Jun 29, 2018 01:14:12 pm

Submitted by:

mangal yadav

रूस की सेना का साल 2021 तक सुपर हाईटेक हो जाएगी। राष्ट्रपति पुतिन ने दावा किया कि 70 फीसदी हथियारों का आधुनिकीकरण हो जाएगा।

putin

व्लादिमीर पुतिन का दावा, 2021 तक रूसी सेना होगी सुपर हाईटेक

मास्कोः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि 2अमरीका का सैन्य बजट सबसे ज्यादा021 तक देश की सशस्त्र सेना में 70 फीसदी हथियारों का आधुनिकीकरण हो जाएगा। पुतिन ने गुरुवार को क्रेमलिन में सैन्य विश्वविद्यालयों के स्नातकों के कार्यकरम में कहा कि फिलहल रूस की सेना में 60 फीसदी आधुनिक हथियार अमरीका का सैन्य बजट सबसे ज्यादाहै। देश के 2018-2027 के सशस्त्र कार्यक्रम के मुताबिक, रूस ने सैन्य उपकरणों को उन्नत बनाने में लगभग 318 अरब डॉलर खर्च करने की योजना बनाई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, “रूसी सशस्त्रबलों में छह साल पहले तक आधुनिक सैन्य हथियार 16 फीसदी से अधिक नहीं थे।”

अमरीका-रूस में जारी है तनाव

व्लादिमीर पुतिन का यह बयान उस समय आया है जब अमरीका और रूस में तनातनी चल रही है। पिछले कई महीनों से ट्रंप और पुतिन के बीच बयानबाजी का सिलसिला जा रही है। रूसी राजनायिकों को देश से निकालने और सीरिया में अमरीकी सैनिकों के मिसाइल हमले के बाद रूस और अमरीका के बीच तनाव काफी बढ़ गया। हाल में ही जारी एक ओपिनियन पोल में यह बात भी सामने आई है कि अमरीका रूस का सबसे बड़ा दुश्मन है। ओपिनियन पोल के मुताबिक यूक्रेन, लातविया, लुथानिया और जर्मनी भी रूस के दुश्मन हैं।

ये भी पढ़ेंः रूस-अमरीका की बैठकः हेल्सिंकी में 16 जुलाई को मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन

अमरीका का सैन्य बजट सबसे ज्यादा

एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर के सैन्य खर्चों में अमरीका अकेले 43 फीसदी खर्च कर रहा है। चीन सात फीसदी के साथ दूसरे नंबर पर है। इसके बाद ब्रिटेन, फ्रांस और रूस करीब चार फीसदी खर्च कर रहा है। अब आप समझ सकते हैं कि अमरीका से तनाव के बीच पुतिन क्यों सशस्त्र सेना में 70 फीसदी हथियारों का आधुनिकीकरण करना चाहते हैं। दरअसल पुतिन को पता है कि अगर अमरीका से टक्कर लेना है तो उन्हें भी अपना सैन्य बजट बढ़ाना पड़ेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो