scriptसाइबेरिया स्थित सैन्य प्रतिष्ठान में रूसी सैनिक ने अपने ही सहकर्मियों पर की फायरिंग, आठ की मौत | Russian soldier firing at his own colleagues in Siberia military base, eight killed | Patrika News

साइबेरिया स्थित सैन्य प्रतिष्ठान में रूसी सैनिक ने अपने ही सहकर्मियों पर की फायरिंग, आठ की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Oct 25, 2019 10:58:23 pm

Submitted by:

Anil Kumar

पूर्वी साइबेरिया के चिता क्षेत्र स्थित एक सैन्य प्रतिष्ठान में हुई घटना
जांच के लिए रूसी रक्षा मंत्रालय ने आयोग का गठन कर दिया है

russia.jpg

मॉस्को। बाल्कन प्रदेश में रूस और साइबेरिया मिलकर सैन्य अभ्यास कर रहे हैं, वहीं शुक्रवार को एक ऐसी खबर सामने आई जिसने पूरे रूस के हिलाकर रख दिया। दरअसल, एक रूसी सैनिक ने साइबेरिया स्थित सैन्य प्रतिष्ठान में अपने ही सहकर्मियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

इस हमले में आठ सैनिकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना संभवतः आरोपी के मानसिक समस्या से पीड़ित होने के कारण हुई है।

जापान और रूस की कॉलगर्ल को भी बुला चुके आरोपी, सोशल साइट के जरिए करते थे बुकिंग

रक्षा मंत्रालय के एक बयान के हवाले से रूस की समाचार एजेंसियों ने कहा है कि गोलीबारी करने वाले सैनिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

साइबेरिया के चिता क्षेत्र स्थित एक सैन्य प्रतिष्ठान

बता दें कि यह घटना पूर्वी साइबेरिया के चिता क्षेत्र स्थित एक सैन्य प्रतिष्ठान में हुई है। रक्षा मंत्रालय ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया है कि आरोपी सैनिक की ओर से अंजाम दी गई यह घटना सैन्य ड्यूटी की वजह से नहीं, बल्कि निजी कारणों से उत्पन्न मानसिक समस्या का परिणाम हो सकता है।

मंत्रालय ने यह भी बताया है कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जांच के लिए उप-रक्षा मंत्री आंद्रेई कारतापोलोव के नेतृत्व में एक आयोग का गठन कर दिया गया है जो घटनास्थल पहुंच रहा है।

पत्नी करती रही इंतजार और पति लहूलुहान तड़प रहा था, इस घटना से लोगों का दिल दहल उठा

इस घटना को लेकर रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने तत्काल टिप्पणी करने से इनकार किया है। गौरतलब है कि रूस की सेना में 1990 के दशक में बर्बर रैगिंग की परंपरा एक बड़ी समस्या थी। हालांकि अब हाल के वर्षों में इसमें कमी आई है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो