scriptचेक रिपब्लिक में बर्डफ्लू फैलने का दूसरा मामला सामने आया | Second case of bird flu outbreak in Czech Republic | Patrika News

चेक रिपब्लिक में बर्डफ्लू फैलने का दूसरा मामला सामने आया

locationनई दिल्लीPublished: Feb 18, 2020 12:13:53 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

H5N8 (बर्डफ्लू) के प्रसार को रोकने के लिए एक लाख मुर्गियों को मारना है।

bird flu

चेक रिपब्लिक में बर्डफ्लू के मामले बढ़े।

प्राग। कोरोना वायरस के बीच एक बर्डफ्लू का मामला चेक रिपब्लिक में सामने आया है। चेक रिपब्लिक के कृषि मंत्रालय ने सोमवार को पार्डुबिस के मध्य चेक क्षेत्र में एवियन इंन्फ्लूएंजा (बर्डफ्लू) के दूसरे मामले के फैलने की पुष्टि की है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एच5एन8 (बर्डफ्लू) के प्रसार को रोकने के लिए एक लाख मुर्गियों को मारना पड़ेगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,पारडुबिक के स्लोपोटिक गांव के एक पॉल्ट्री बीडर ने रविवार को इस सप्ताहंत तुर्की के 7500 मुर्गियों में से 1300 की मौत की पुष्टि की है। इन पक्षियों में कथित रूप से एवियन इंन्फ्लूएंजा (बर्डफ्लू) के लक्षण पाए गए हैं। इस बात की पुष्टि के बाद में प्राग के राज्य पशु चिकित्सा संस्थान ने की। इसके अलावा फार्म में 1 लाख 30 हजार ब्राइलर मुर्गियां भी हैं।
कृषि मंत्री मिरोस्लेव तोमान के अनुसार पूरे कंपनी परिसरों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। परिसर से बाहर बीमारी को फैलने से रोकने के लिए प्रवेशद्वार पर ऐहतियाती उपाय अपनाए जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो