scriptसीनियर बुश की सेहत हुई खराब,रक्त में पाया गया संक्रमण | senior bush is ill, infection found in his blood | Patrika News

सीनियर बुश की सेहत हुई खराब,रक्त में पाया गया संक्रमण

Published: Apr 24, 2018 08:44:19 am

हाल ही में 93 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति बुश की पत्नी बाबरा बुश का निधन हुआ है। वह 92 वर्ष की थीं।

bush

bush

वाशिंगटन। अमेरिका के सबसे उम्रदराज पूर्व राष्ट्रपति जार्ज एच डब्ल्यू बुश को सोमवार को ह्यूस्टन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके प्रवक्ता जिम मैकग्राथ ने बताया कि रक्त में संक्रमण के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है। गौरलतब है कि हाल ही में 93 वर्षीय बुश की पत्नी बाबरा बुश का निधन हुआ है। वह 92 वर्ष की थीं। बारबरा बुश को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, बराक ओबामा, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और वर्तमान प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी शामिल हुईं थीं।
सबसे उम्रदराज प्रथम महिला थीं

बारबरा बुश इकलौती ऐसी अमेरिकी महिला थीं, जिन्होंने अपने जीवन में अपने पति और बेटे दोनों को अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में देखा। बारबरा बुश अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू बुश की पत्नी और 43वें राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश की मां थी। उनके बेटे जॉर्ज डब्ल्यू बुश दो कार्यकाल तक राष्ट्रपति के पद आसीन रहे।
पार्किंसंस रोग के शिकार हैं बुश

पूर्व राष्ट्रपति जार्ज एच डब्ल्यू बुश पार्किंसंस रोग के शिकार हैं। वह व्हीलचेयर के सहारे अपनी दिनभर की गतिविधियां करते हैं। डाक्टरों का कहना है कि उन्हें यह बीमारी काफी दिनों से थी। मगर यह अब ज्यादा बढ़ गई है। हाल के वर्षों में वह सांस की बीमारी से भी जूझ रहे हैं। पार्किंसंस रोग में मरीज की गतिविधियां धीमी हो जाती है। उसके हाथ में कंपन अधिक होने लगती है। इसमें चेहरे के हावभाव खत्म हो जाते हैं। इसके साथ भुजाएं काम करना बंद कर देंती हैं। इसमें इंसान की बोलने की क्षमता भी कम हो जाती है।
बुश 41 वें अमेरिकी राष्ट्रपति थे

जॉर्ज हर्बर्ट वाकर बुश जन्म 12 जून, 1 924 में हुआ है। वह 1989 से 1993 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के 41 वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत रहे। राष्ट्रपति पद संभालने से पहले,बुश ने 1981 से संयुक्त राज्य अमेरिका के 43 वें उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 1989 में रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य रहे। वह पहले कांग्रेस के एक राजदूत के साथ केंद्रीय खुफिया निदेशक थे।

ट्रेंडिंग वीडियो