विश्‍व की अन्‍य खबरें

लोगों को सैंडविच में इंसानी मीट भरकर बेचता था ये शख्स, कई घिनौंने वारदातों को दिया अंजाम

वो बीफ और पोर्क सैंडविच में इंसानी मांस मिला देता था।

Feb 05, 2018 / 06:03 pm

Arijita Sen

नई दिल्ली। हम जितना ही ये कहें कि इंसान एक सभ्य जीव है लेकिन आज भी इंसानों की आदतों में कुछ ऐसी चीज़ें देखने को मिल जाती है जिससे कि दिमाग सून्न पड़ जाता है। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने कि हैवानियत की सारी हदें ही पार कर दी। इस इंसान को इंसानी मांस खाते हुए पकड़ा गया। जी,हां ये शख्स अमेरिका का रहने वाला है। अमेरिकी स्टेट मैरीलैंड के बाल्टिमोर शहर के सीरियल किलर इस शख्स का नाम जोसफ रॉय मेथेनी।
ये इंसान खुद तो इस घिनौनें काम को करता था और इसके साथ दूसरों को भी इसमें सम्मिलित करता था। जी,हां जोसफ न सिर्फ खुद इंसानी मांस खाता था, बल्कि सड़क किनारे खड़े होकर पोर्क बताकर दूसरों को भी धोखे से इंसानी मीट खिलाता था। मानसिक रूप से अस्वस्थ इस सीरियल किलर की मौत कुछ दिन पहले जेल के अंदर हो गई।
आपको बता दें कि दो महिलाओं की हत्या के जुर्म में ये शख्स उम्रकैद की सजा काट रहा था और इसी दौरान उसकी मौत हो गई। जोसफ का आतंक बाल्टिमोर शहर में साल 1990 के दशक से था। जोसफ इंसानों को मार कर उनका मांस खाता था।
जोसेफ पोर्क के के साथ इंसानी मीट मिलाकर धोखे से उसे बेचता था। जोसेफ ने अपनी जि़ंदगी में कई खून किए लेकिन सबूत न होने की वजह से उसे सज़ा नहीं हो पाई। अंत में पुलिस उसे पकडऩे में सफल हुई, पूछताछ के दौरान जब पुलिस ने उसके इस घिनौंने काम के बारे में पूछा तो उसका कहना था कि इससे उसे ताकतवर होने का अहसास होता था।
उसने पुलिस को ये भी बताया कि मर्डर करने के बाद वो मांस को काटकर लोगों को बेचता था। जोसफ ने अपने बयान में यहां तक कह दिया कि वो बीफ और पोर्क सैंडविच में इंसानी मांस मिला देता था। उसने कहा कि भूनने के बाद मांस काफी स्वादिष्ट हो जाता था। अपने बयान में जोसेफ ने दस से भी ज्य़ादा लोगों को मारने का जुर्म कबूला था। उसे अपने इस काम का बिल्कुल भी पछतावा नहीं था।

Hindi News / world / Miscellenous World / लोगों को सैंडविच में इंसानी मीट भरकर बेचता था ये शख्स, कई घिनौंने वारदातों को दिया अंजाम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.