scriptसंयुक्त राष्ट्र सेना में भारतीय जवानों पर यौन उत्पीड़न का मामला | Sexual harassment case on Indian jawans in UN army | Patrika News

संयुक्त राष्ट्र सेना में भारतीय जवानों पर यौन उत्पीड़न का मामला

Published: Jun 29, 2015 11:43:00 am

Submitted by:

Rakesh Mishra

अफ्रीकी देशों में संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना अभियान
के दौरान यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय सेना ने अपने दो सैनिकों पर कार्रवाई की

un missions

un missions

नई दिल्ली। अफ्रीकी देशों में संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना अभियान के दौरान यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय सेना ने अपने दो सैनिकों पर कार्रवाई की है। इस मामले एक और सैनिक पर आरोप लगे हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

संयुक्त राष्ट्र ने जारी की रिपोर्ट
संयुक्त राष्ट्र ने इस संबंध में रिपोर्ट जारी की थी। ये दोनों मामले सूडान और कांगो के हैं, जो 2010 और 2013 में सामने आए थे। विदेशी जमीन पर संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के लिए इस क्षेत्र में भारतीय सैनिकों की तैनाती सबसे ज्यादा संख्या में है।

पैसे देकर सेक्स सर्विस का है मामला
साल 2008 में भी भारतीय सैनिकों द्वारा शांति सेना मिशन के दौरान पैसे देकर सेक्स सर्विस लेने का ऎसा ही एक मामला सामने आया था। तब इस घटना में कम से कम 10 भारतीय सैनिक शामिल बताए गए थे।

हालांकि हालिया जारी की गई रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन में यौन दुर्व्यवहार के मामलों में भारतीय सैनिकों के शामिल होने की संख्या सबसे कम है। संयुक्त राष्ट्र के नियमों के मुताबिक शांति सैनिक यौन कर्मियों से पैसे देकर सेक्स सेवाएं नहीं ले सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो