विश्‍व की अन्‍य खबरें

बरमूडा ट्राएंगल से मिला 100 साल पुराने जहाज का मलबा

कई जहाज इस क्षेत्र से अब तक गायब हो चुके हैं और जिनका आज तक पता नहीं चल सका।

नई दिल्लीJan 31, 2020 / 09:19 am

Mohit Saxena

सौ साल पहले यही जहाज खो गया था।

वाशिंगटन।एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यह घटना बरमूडा ट्राएंगल (Bermuda Triangle) से जुड़ी हुई है। यह वही जगह है, जहां पर कई जहाज खो गए और आज तक इनका कोई सुराग नहीं मिला है। ऐसा पहली बार हुआ है कि करीब 100 साल पहले बरमूडा ट्राएंगल में डूबने वाले जहाज के मलबे को खोज लिया गया है। एसएस कोटोपेक्‍सी नाम का अमरीकी बहरी जहाज 1925 में इस जगह से गायब हो गया, जबकि उसमें मौजूद 32 मुसाफिरों के हवाले से भी कोई बात सामने नहीं आई थी।
कोरोना वायरस की आशंका के कारण इटली के जहाज में हजारों पर्यटक फंसे

उस जहाज की तलाश कई सालों तक की गई, मगर वैज्ञानिक इसे तलाशने में नकामयाब रहे। अब मलबे को फ्लोरिडा के शहर सेंट ऑगस्टाइन (St. Augustine) के समुद्र से खोज लिया गया है। यह पहली घटना नहीं हैै जो सामने आई है। कितने ही जहाज इस क्षेत्र में अब तक गायब हो चुके हैं और जिनका आज तक पता नहीं चल सका।
बीते कई दशकों से बरमूडा ट्राएंगल रहस्‍य की वजह बना हुआ है। दरअसल, यह इलाका उत्तर पश्चिम अटलांटिक महासागर का एक भाग है। यहां पर ऐसे कई हादसे हुए हैं, जिसके कारण अचानक कई जहाज और विमान गायब हो चुके हैं। इसके रहस्य के बारे में एक ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक का कहना है कि कि वहां की अलौकिक भौगोलिक स्थिति और खराब मौसम की वजह से अटलांटिक महासागर के उस क्षेत्र में समुद्री विमान और प्लेन गायब होते रहे हैं।

Home / world / Miscellenous World / बरमूडा ट्राएंगल से मिला 100 साल पुराने जहाज का मलबा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.