scriptमहीनों से पेट में दर्द की थी शिकायत, डॉक्टर्स ने की जांच तो रह गए हैरान…कहा, ऐसा पहले कभी नहीं देखा | something strange was removed from man intestine using rare medical pr | Patrika News

महीनों से पेट में दर्द की थी शिकायत, डॉक्टर्स ने की जांच तो रह गए हैरान…कहा, ऐसा पहले कभी नहीं देखा

locationनई दिल्लीPublished: Nov 18, 2017 03:59:53 pm

Submitted by:

राहुल

आपने पहले भी इस तरह के कई मामलों को देखा और सुना होगा कि किसी इंसानी शरीर में अजीबो-गरीब कीड़े पाए गए

rare medical procedure
आपने पहले भी इस तरह के कई मामलों को देखा और सुना होगा कि किसी इंसानी शरीर में अजीबो-गरीब कीड़े पाए गए। ऐसे कीड़ों को परिजीवी कहा जाता है, परिजीवी मतलब दूसरे के शरीर में वास करने वाला! इससे पहले भी कुछ इसी तरह की खबर चर्चाओं में आई थी कि कैसे एक महिला के पेट से डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर 150 कीड़ों को निकाला था।
कुछ इसी तरह के कीड़े का मामला उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिला है। जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति के पेट से 6 फ़ीट लंबे एक कीड़े को उसके मुंह के जरिये बाहर निकाला है। यह मामला तो लगभग 2 साल पुराना है लेकिन प्रकाश में अब आया है।
rare medical procedure
साल 2014 के नवम्बर माह में उत्तर प्रदेश का एक युवक पेट दर्द की शिकायत लेकर नई दिल्ली स्थित आईएलबीएस अस्पताल आया। पहली दृष्टया डॉक्टरों को यह मामला अनीमिया से ग्रस्त मालूम हुआ लेकिन जब उस व्यक्ति और चेकअप किये गए उसके बाद इलाज करने वाले डॉक्टरों के होश उड़ गए। डॉक्टरों के अनुसार ऐसा मामला उन्होंने अपने पूरे करियर में देखने को नही मिला था। उस व्यक्ति के पेट में आँतों के बीच कुछ चलता हुआ दिखाई दिया जोकि बहुत बड़ा था। डॉक्टर्स ने जब पाचन तंत्र की अंदर से जांच की तो कुछ ऐसा पाया जो पहले कभी नहीं देखा था। आंत के अंदर 6 फीट लंबा कीड़ा था।
मरीज का इलाज करने वाले डॉक्टर्स के पैनल के प्रमुख वरिष्ठ डॉक्टर सीए फिलिफ्स के अनुसार पहली नजर में यह एनीमिया का यह एक साधारण सा मामला नजर आ रहा था लेकिन जब हमने उसकी सघनता से जांच की तो उसकी आँतों के बीच कोई बड़ी चीज चलती देखी।
जिसके बाद जब उसकी एंडोस्कोपी की गई तब पता लगा कि वो कीड़ा छोटी आंत के उपरी हिस्से में रह रहा था और पेट में जाने वाले पोषक तत्वों को अपना आहार बना रहा था जिसके कारण ही मरीज को एनीमिया हुआ था। इसके बाद डॉक्टर्स ने बड़ी सावधानी से एक बार में ही इसे बाहर निकाल लिया यह ध्यान रखते हुए कि कीड़ा बीच में से टूट ना जाए।
मरीज का इलाज करने वाले डॉक्टर के अनुसार उस कीड़े को उक्त व्यक्ति के मुंह के रास्ते निकाला गया जोकि 188 मिटर(6 फुट) लंबा था। कीड़े को निकालते समय इस बात का ध्यान रखा गया कि कहीं वो टूट न जाए क्योंकि अगर ऐसा होता तो उसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते थे। अगर कीड़ा बीच से टूट जाता तो उसके अंडे फूटकर शरीर में ही गिर कर खून में घुल जाते और दिमाग में इंफैक्शन हो जाता।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो