script

South Africa: शेर और शेरनी की लड़ाई में कूदे ‘अंकल वेस्ट’, मौत के घाट उतारा

locationनई दिल्लीPublished: Aug 28, 2020 06:47:57 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

प्रसिद्ध संरक्षणवादी वेस्ट मैज्यूसन (West Mathewson) की मौत शेरों को घुमाने के लिए ले जाते समय हो गई।
शेरनी को इस हादसे के बाद तुरंत दूसरे गेम लॉज में ले जाया गया है।

West Mathewson

South African conservationist

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के पर्यावरण संरक्षणवादी (South African conservationist) की दर्दनाक मौत सामने आई है। प्रसिद्ध संरक्षणवादी वेस्ट मैज्यूसन (West Mathewson) पर उन्हीं के दो शेरों ने हमला कर जान ले ली। वेस्ट की पत्नी के अनुसार वह अपने पति और शेरों के पीछे कार से आ रही थी। इस दौरान यह हादसा हुआ। उनकी पत्नी ने इस दौरान काफी ध्यान भटकाने की कोशिश की, मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। वेस्ट दक्षिण अफ्रीका के लिम्पोपो प्रांत में एक सफारी लॉज चलाते हैं। उनके लॉज का नाम ‘लॉयन ट्री टॉप लॉज’है।
शेरनी और शेर की लड़ाई में फंस गए वेस्ट

शेरनी को इस हादसे के बाद तुरंत दूसरे गेम लॉज में ले जाया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि बाद में उसका व्यवहार देखने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। दरअसल शेरनी दूसरे शेर के खिलाफ काफी उग्र हो गई। बीचबचाव करने आए संरक्षणवादी वेस्ट मैज्यूसन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। शेरनी ने उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान उनकी मौत हो गई। लोग उन्हें ‘अंकल वेस्ट’ के नाम से पुकारा करते थे।
शेरों को शिकार से बचाया

वेस्ट के रिश्तेदारों के अनुसार बुधवार को एक बुरे खेल में उनकी मौत हो गई। शेरनी को इस घटना के बाद तुरंत लुप्तप्राय प्रजाति केंद्र में लाया गया। वेस्ट मैज्यूसन के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने शेरों को शिकार से बचाया था। इन लुप्त प्रजातियों को एक लॉज में रखा गया था। उनकी देखभाल वे रोज खुद करते थे। लॉज में उन्हें हर तरह की सुविधा दी गई थी।

ट्रेंडिंग वीडियो