scriptदक्षिण कोरिया ने अपने रक्षा दस्तावेज से उत्तर के लिए हटाया ‘दुश्मन’ शब्द | South Korea removed the word 'enemy' from its defense document | Patrika News

दक्षिण कोरिया ने अपने रक्षा दस्तावेज से उत्तर के लिए हटाया ‘दुश्मन’ शब्द

Published: Jan 16, 2019 01:28:06 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

इसे प्योंगयांग के साथ सुलह करने की दक्षिण कोरियाई कोशिश के रूप में देखा जा रहा है

korea

दक्षिण कोरिया ने अपने रक्षा दस्तावेज से उत्तर के लिए हटाया ‘दुश्मन’ शब्द

प्योंगयांग। दक्षिण कोरिया ने अपने द्विवार्षिक रक्षा दस्तावेज में उत्तर कोरिया के लिए पहले इस्तेमाल होने वाले ‘दुश्मन’ शब्द को हटा दिया है। इसे प्योंगयांग के साथ सुलह करने की दक्षिण कोरियाई कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर अंतरराष्ट्रीय गतिरोध को खत्म करने के लिए वाशिंगटन और प्योंगयोंग नेताओं के बीच होने वाली दूसरी बैठक से ठीक पहले यह कदम उठाया गया है।
ये शब्द शत्रुता के कारण थे

दक्षिण कोरिया के मंगलवार को प्रकाशित हुए रक्षा श्वेत पत्र में उत्तर कोरिया के लिए ‘दुश्मन’, ‘मौजूदा दुश्मन’ या ‘प्रमुख दुश्मन’ जैसे शब्द को हटा दिया गया है। ये शब्द कोरियाई देशों के बीच शत्रुता का एक कारण रहे हैं। दरअसल सदियों से दोनों के बीच करवाहट और दूरियां इतनी बढ़ गई थी कि उसे पाटने के लिए खुद अमरीका को पहल करनी पड़ी। युद्ध के खतरों से हमेशा ये देश प्रभावित रहे हैं। बीते सालों में उत्तर कोरिया के तानाशाह ने कई परमाणु परीक्षण किए थे। जिसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। दक्षिण कोरिया ने पहली बार उत्तर कोरिया को 1995 में अपने दस्तावेज में ‘प्रमुख दुश्मन’ बताया था, जिसके एक साल बाद ही उत्तर कोरिया ने सियोल को ‘आग के दरिया’ में बदलने की धमकी दी थी।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो