scriptस्पेन ने छह माह से लगा राष्ट्रीय आपातकाल खत्म किया, कोरोना को रोकने के लिए लगा नाइट कर्फ्यू हटाया | Spain People Celebrates on end of Corona Lockdown | Patrika News

स्पेन ने छह माह से लगा राष्ट्रीय आपातकाल खत्म किया, कोरोना को रोकने के लिए लगा नाइट कर्फ्यू हटाया

locationनई दिल्लीPublished: May 10, 2021 06:55:00 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

पाबंदियों से छूट मिलने के बाद किशोर और युवा बार्सिलोना के मुख्य चौराहों और समुद्र तटों पर दिखाई दिए।

spain

spain

मैड्रिड। स्पेन में रविवार को आधी रात के बाद से सड़कों पर जश्न का माहौल देखा गया। यहां पर कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए छह माह लगा राष्ट्रीय आपातकाल समाप्त कर दिया गया। रात के समय यहां पर कर्फ्यू को हटा लिया गया।
बिना मास्क पहने सड़कों पर उतर आए

मैड्रिड में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान लोग बिना मास्क पहने सड़कों पर उतर आए। सेंट्रल पुएर्ता डेल सोल स्क्वायर के बाहर लोग नाच-गा रहे थे। पाबंदियों से छूट मिलने के बाद किशोर और युवा बार्सिलोना के मुख्य चौराहों और समुद्र तटों पर दिखाई दिए।
इस दौरान मेयर जोस लुइस मार्टिनेज-अल्मीदा ने रविवार को बताया कि स्वतंत्रता का यह मतलब नहीं है कि सड़क पर शराब की पार्टी की जाए। मैड्रिड में सड़कों पर शराब पीने की इजाजत नहीं है। हम सभी को यह समझने की आवश्यकता है कि हम एक समाज में रहते हैं और कर्फ्यू खत्म होने का अर्थ ये नहीं है कि महामारी समाप्त हो गई है।
रात 11 बजे तक खुले रहेंगे रेस्तरां

यहां पर रेस्तरां को निर्देश दिए गए हैं कि वे खाना परोस सकेंगे और रात 11 बजे तक खुले रहेंगे। हालांकि हर टेबल पर चार लोगों की सीमा दी गई है। रेस्तरां में भोजन करने के लिए सीमा 30 प्रतिशत तक तय की गई है।
मैड्रिड में पुलिस के अनुसार स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने 450 से अधिक घटनाओं में दखल दिया है। हर मामले में पाबंदियों का उल्लंघन किया गया था। इसके बाद स्पेन की राजधानी के मेयर ने सोशल मीडिया पर रही वीडियों में देखे गए दृश्यों की घोर निंदा की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो