scriptiPhone के लिए वर्जिनिटी बेची, होटल में टूट पड़े दरिंदे, वीडियो वायरल | Teen auctions her virginity for an iPhone 8 | Patrika News

iPhone के लिए वर्जिनिटी बेची, होटल में टूट पड़े दरिंदे, वीडियो वायरल

locationनई दिल्लीPublished: Oct 17, 2017 04:00:30 pm

Submitted by:

Dharmendra

आईफोन खरीदने के लिए चीन में एक लड़की अपनी वर्जिनिटी बेचने को तैयार हो गई। इसके बाद खरीदार ने उसके साथ क्रूर लेकिन सबक सिखाने वाला व्यवहार किया।

  iPhone
बीजिंग. आईफोन की दीवानगी ऐसी है कि चीन में एक लड़की आईफोन-8 के लिए अपनी वर्जिनिटी बेचने को तैयार हो गई। उसे खरीदार भी मिल गया। 17 साल की इस लड़की को वर्जिनिटी बेचने का आइडिया स्कूल में अपनी सहेली से मिला था। जब वर्जिनिटी खरीदने वाला होटल में लड़की से मिलने पहुंचा तो वह अकेला नहीं था। उसके दोस्त उसके साथ थे। उनके हाथ में कैमरा भी था और वह सबकुछ शूट कर रहे थे। दरअसल 17 साल की लड़की जियो चेन ने एक ऑनलाइन फोरम में अपनी वर्जिनिटी बेचने की कीमत 2100 पौंड लगाई थी। जियो चेन ने शर्त रखी थी कि उसे यह राशि नकद चाहिए। लड़की की पोस्ट पर नाना नाम के एक 21 वर्षीय वीलॉगर (वीडियो बनाकर शो करने वाले) की नजर पड़ी और वह ग्राहक बनकर मिला और उसने कहा कि वह वर्जिनिटी खरीदने को तैयार है।
स्कूल की सहेलियां भी बेच चुकी हैं वर्जिनिटी
इस डील से पहले दोनों के बीच एक रेस्टोरेंट में मुलाकात हुई। मुलाकात में नाना लड़की से पूछते हैं कि वह अपनी वर्जिनिटी क्यों बेचना चाहती हैं। नाना का यह सवाल इसलिए है, क्योंकि अक्सर लड़कियां गरीबी या पढ़ाई के लिए अपनी वर्जिनिटी बेचती हैं। जियो बताती है कि स्कूल में उसकी सभी सहेलियों के पास आईफोन-8 है। वह भी आईफोन-8 खरीदना चाहती है। उसके पास पर्याप्त रकम नहीं है, इसलिए वह अपनी वर्जिनिटी बेच रही है। जियो ने बताया कि स्कूल की कई लड़कियों ने इस तरह के कृत्य करके रकम जुटाई है। इस मुलाकात में नाना जियो को कुछ रकम देते हैं कि वह भरोसा हो जाए कि डील पक्की है। इसके बाद दोनेां के बीच सौदे को अंजाम देने के लिए स्थान, होटल और समय तय होता है।
होटल के कमरे में कैमरा लिए पहुंचे, कई लड़के
यह लड़की उस वर्जिनिटी खरीदार के साथ होटल के कमरे में पहुंची है। थोड़ी देर में उस लड़के के कुछ और दोस्त पहुंचते हैं। उनके हाथ में कैमरा होता है। इस ग्रुप में एक लड़की भी है। वर्जिनिटी बेचने वाली जियो को बिस्तर पर फेंककर उसके हाथ पैर पकड़ लिए जाते हैं। लड़की को लगता है कि अब उसके साथ रेप होने वाला है, थोड़ी देर तक रूम में हल्ला मचता है। अचानक सब लड़के वर्जिनिटी बेचने वाली लड़़की को छोड़ देते हैं। घुटनों में मुंह डाले वर्जिनिटी बेचने वाली लड़की रोने लगती है। इतने में सब लड़के बाहर चले जाते हैं। ग्रुप में आई एक लड़की समझाती है कि उसे सबक सिखाने के लिए यह नाटक रचा गया था। वह एक फोन के लिए अपनी वर्जिनिटी न बेचे। यह सारा आइडिया वीलॉगर नाना का था। नाना का अपने ब्लॉग इस तरह के सामाजिक जागरूकता के वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। वे स्टिंग भी करते हैं ताकि इस तरह की सामाजिक कुरीतियों को दूर किया जा सके। इस तरह एक लड़की बुरे अनुभव से बच पाई। जो वीडियो शेयर किय गया है, उस पर कुछ लोगों का कहना है कि यह फेक है, लेकिन नाना कहते हैं कि सामाजिक कुरीतियों केा दूर करने के लिए ऐसा करना बुरा नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो