scriptबेशकीमती है ये हैंडबैग कीमत जानते ही पकड़ लेंगे सिर | the cost of one purse is rupees two and a half crore | Patrika News

बेशकीमती है ये हैंडबैग कीमत जानते ही पकड़ लेंगे सिर

Published: Mar 13, 2018 10:22:23 am

Submitted by:

Priya Singh

हैंडबैग पर 18 कैरेट का व्हॉइट गोल्ड और हीरे जड़े हैं।

VIP zone,VIP,Handbag,Amazing Handbag,Rare handbag,crocodile,diamonds,Anatomy,stylish handbag,girls handbag,white gold,
नई दिल्ली। ब्रैंडेड चीजें किसे नहीं पसंद हैं? हर कोई महंगी से महंगी चीज को अपने अपने वॉडरोब में शामिल करना चाहता है और अगर बात की जाए सेलेब्स की तो यह तो ब्रैंडेड चीजों के दीवाने होते हैं, फिर इनकी कीमत चाहे हजारों में हो या करोड़ों में अगर उन्हें वो पसंद आ गया तो उन्हें वो चाहिए ही चाहिए। सेलेब्स के आउटफिट्स पर सबकी नजर रहती है लेकिन साथ ही साथ उनके हैंडबैग पर लोग नजर गड़ाए रहते हैं। किसी आम इंसान के लिए यह कीमत इतनी ज्यादा होती है कि उसे बेचकर वो अपनी पूरी जिंदगी चैन से जी सकता है। जिस हैंडबैग की बात हम कर रहे हैं वो उसकी कीमत इतनी है कि कोई दिल्ली जैसे शहर में एक बेहतरीन फ्लैट ले सकता है।
VIP zone,VIP,Handbag,Amazing Handbag,Rare handbag,crocodile,diamonds,Anatomy,stylish handbag,girls handbag,white gold,
इस बैग को लेकर एक लाइन याद आती है, हैंडबैग के डिज़ाइनर बना के ये हैंडबैग हमारी गरीबी का मजाक उड़ाया है। इस बैग की कीमत जानकर आपके पैरों टेल जमीन न खिसक जाए तो कहना इसकी कीमत 27 लाख नौ हजार पाउंड हो यानी भारतीय मुद्रा में लगभग ढाई करोड़ रुपए है। इतना महंगा होने के बाद भी कई लोग इसे खरीदकर इन्हें अपने फैशन का हिस्सा बनाते हैं। 2014 हिमालय बिर्किन नाम के इस हैंड बैग को फ्रेंच फैशन हाउस हर्मीज ने डिजाईन किया है। आपको बता दें ये बैग किसी कपड़े से नहीं मगरमच्छ के एक अफ्रीकी नस्ल नीलो की खाल से बनाया जाता है। इतना ही नहीं हैंडबैग पर 18 कैरेट का व्हॉइट गोल्ड और हीरे जड़े हैं।
VIP zone,VIP,Handbag,Amazing Handbag,Rare handbag,crocodile,diamonds,Anatomy,stylish handbag,girls handbag,white gold,
सेलेब्स में इसकी दीवानगी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि साल 2011 में इसका बिजनेस 51 लाख पाउंड था जो 2016 में बढकर 260 लाख पाउंड हो गया। लेकिन एक दूसरे ऑक्शन हाउस हेरीटेज ऑक्शंस का मानना है कि दुनिया भर में बेहद बेशकीमती हैंडबैग्स का बाजार 750 लाख पाउंड से 10 करोड पाउंड के करीब है जो लगातार बढ़ रहा है। अगर आप यह सोच रहे हैं कि एक पर्स पर कैसे कोई इतने पैसे खर्च कर देता है एक न एक दिन ये खराब तो हो ही जाएंगे तो आपको जानकारी के लिए बता दें निवेश के लिहाज से भी ये हैंड बैग अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इन्वेस्टमेंट बैंक जेफरीज का कहना है कि ऐसे बैग पर साल में 30 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
VIP zone,VIP,Handbag,Amazing Handbag,Rare handbag,crocodile,diamonds,Anatomy,stylish handbag,girls handbag,white gold,
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो