scriptडॉक्टर्स हैरान जनता परेशान, मांस-पेशियों से नहीं रबर से बनी है ये लड़की | the rubber human doll of china made everybody shocked | Patrika News

डॉक्टर्स हैरान जनता परेशान, मांस-पेशियों से नहीं रबर से बनी है ये लड़की

Published: Dec 03, 2017 03:58:03 pm

Submitted by:

राहुल

कई लोग तेंग को ‘रबड़ की गुड़िया’ कहते हैं तो कई लोग उन्हें ‘लचीलेपन की रानी’ के नाम से जानते हैं।

liu teng
नई दिल्ली। दुनियाभर में ऐसे कई लोग हैं जिनमें कोई न कोई खासियत होती ही है। लेकिन इनमें कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनकी कुछ खास चीज़ें बाकियों से बिल्कुल अलग और हैरतअंगज़ होती हैं। उन्हीं में से एक का नाम है मीत लियु तेंग। चीन की रहने वाली तेंग को लेकर ऐसा दावा किया जाता है कि ये लड़की दुनिया की सबसे लचीले इंसानों में से एक हैं। तेंग का जन्म चीन के अन्हुई में हुआ था। तेंग को चीन की सबसे ज़्यादा लचीली लड़की बताया जाता है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यही है कि तेंग ने साल 2017 में लचीलेपन के उन सभी रिकॉर्डों को तोड़ डाला जिसे कोई मानव कर सकता है।
आम आदमी के मुकाबले अपने शरीर को असाधारण तरीके से तरोड़-मरोड़ कर 20 मीटर तक की दूरी तय की। इसके लिए उन्होंने 15 मिनट और 54 सेकेंड का समय लिया। तेंग के इस हैरतअंगेज़ कारनामों को लेकर उन्हें कई नामों से पुकारा जाता है। कई लोग तेंग को ‘रबड़ की गुड़िया’ कहते हैं तो कई लोग उन्हें ‘लचीलेपन की रानी’ के नाम से जानते हैं। इसके अलावा कई लोग तो उन्हें रबर डॉल भी कहते हैं। तेंग के बारे में सबसे खास बात ये है कि वे कभी भी किसी चुनौती से पीछे नहीं हटती हैं। इतना ही नहीं वे अपने ही कई पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ने के लिए भी हमेशा मेहनत करती रहती हैं।
साल 2014 में तेंग ने वो कारनामा कर दिखाया था जिसे करना तो दूर सोचना भी भारी पड़ सकता है। एक टीवी शो पर परफॉर्म करते हुए एक प्यानो के ऊपर अपने रबर जैसे शरीर को बेहद खतरनाक और डरावने तरीके से तरोड़-मरोड़ कर पेश किया था। अपनी इस परफॉर्मेंस के लिए तेंग को खूब वाह-वाही मिली थी और वे दुनिया भर में फेमस हो गईं। लोगों को हैरान परेशान करने के लिए आए दिन सोशल मीडिया पर तेंग की फोटोज़ दिखाई देती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो