scriptये 7 जगहें किसी जन्नत से कम नहीं हैं। HASTA-LA-VISA दिखा रहा है साउथ-ईस्ट एशिया में आपको यह जगहें | These 7 places are not less than any jannat HASTA-LA-VISA showing you | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

ये 7 जगहें किसी जन्नत से कम नहीं हैं। HASTA-LA-VISA दिखा रहा है साउथ-ईस्ट एशिया में आपको यह जगहें

आइए आज आपको जन्नत दिखाते हैं…

नई दिल्लीNov 29, 2017 / 06:28 pm

Ravi Gupta

7- heaven
जो लोग ट्रैवल करते हैं, उन्हें बहुत नॉलेज होती है। वह इसलिए क्योंकि वे आम इंसान के मुकाबले कई लोगों से मिल चुके होते हैं। अलग-अलग भाषा, पहनावे, बोलियों को जान चुके होते हैं। इसलिए कहते भी हैं कि किसी भी शख्स को ट्रैवल जरूर करना चाहिए। दुनिया में ऐसी कई सुंदर जगहें हैं, जो किसी जन्नत से कम नहीं हैं। आज हम आपको ऐसी ही 7 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे कि काश हम यहां जा पाते। ये 7 जन्नत जैसी जगहें साउथ-ईस्ट एशिया में ही हैं। एयरएशिया इन सातों जगहों को दिखाने का काम कर रहा है। तो आइए तैयार हो जाइए एयरएशिया के साथ जन्नत देखने के लिए…
7- heaven
मलेशिया
मलेशिया एक ऐसी जगह है, जहां हम किसी भी मौसम में कभी भी जा सकते हैं। मलेशिया की खूबसूरती किसी से छिपी नहीं है। मलेशिया में पेरहैंशियन आइलैंड का प्रिस्टिन बीच हो या फिर क्वालालंपुर के जंगल या फिर मलेशिया की प्राकृतिक खूबसूरती। मलेशिया भारत की तरह विविधताओं का देश है। जहां हमें हर तरह के लोग, कल्चर और अलग-अलग जगहें देखने को मिलती हैं। अगर आप सच में घूमने के शौकीन हैं, तो मलेशिया आपके लिए एक परफेक्ट जगह हो सकती है।
7- heaven
सिंगापुर
मलेशिया के बाद अगर साउथ-ईस्ट एशिया में किसी देश का नाम आता है, तो वह सिंगापुर का है। चीन, भारत और मलेशिया और कई पश्चिमी देशों के लोग सिंगापुर देखने आते हैं। सिंगापुर में कई आसमान छूती बिल्डिंग्स हैं, मॉल्स हैं, वर्ल्ड क्लास जू और लग्जरी होटल हैं। यही नहीं, सिंगापुर को लायन सिटी भी कहा जाता है।
7- heaven
थाईलैंड
थाईलैंड के बारे में अब कौन नहीं जानता। टूरिस्टों का मेन अट्रैक्शन पॉइंट थाइलैंड अपनी खूबसूरती के लिए विख्यात है। थाईलैंड के जंगल, वहां के बीच, वहां का खाना इत्यादि फेमस है। थाईलैंड की नाइट लाइफ भी काफी फेमस है। यही नहीं, अगर आप वाकई में थाई कल्चर को करीब से देखना चाहते हैं, तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए।
7- heaven
कंबोडिया
कंबोडिया एक ऐसा देश, जहां की खूबसूरती आपको हर कदम पर आकर्षित करती है। कंबोडिया एक ऐसा देश है, जहां लोग एडवेंचर करने आते हैं। इस देश की कई जगहें ऐसी हैं, जो आपको सच में हैरान कर देंगी। आपको बता दें कि कंबोडिया को एक दर्दनाक इतिहास का सामना करना पड़ा है। लेकिन कंबोडिया अपने लोगों के कारण उज्ज्वल बना है। इसलिए यह देश आपकी घूमने की लिस्ट में होना चाहिए।
7- heaven
लाओस
हम लाओस के अद्भुत देश को कैसे भूल सकते हैं? हालांकि थाईलैंड की तरह यहां लोग ज्यादा नहीं आते हैं लेकिन लाओस की खूबसूरती बेहद ही अलग है। लाओस एक जगह है, जहां पृथक समुद्र तटों और वन्यजीव से भरे जंगल हैं। लाओस में पहाड़, नदियां, झरने और गुफाएं हैं। यह दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे ज्यादा अनुकूल देशों में से एक है।
travel,world,flight,Air Asia,Offer,places,roaming,heaven,
हांगकांग
हांगकांग एक ऐसा देश है, जो पूर्व में होते हुए भी पश्चिमी देश की झलक दिखाता है। चाहें भोजन की बात हो या फिर संस्कृति की, दोनों देशों की संस्कृतियों में काफी समानताएं हैं। यहां के भोजन की तारीफ कई देशों में होती है।
7- heaven
मकाऊ
मकाऊ एक ऐसी जगह है, जिसे चीन का वेगस माना जाता है। मकाऊ का कल्चर पूरा मिक्स है, जो कि पश्चिमी संस्कृति से काफी मिलता है।

Home / world / Miscellenous World / ये 7 जगहें किसी जन्नत से कम नहीं हैं। HASTA-LA-VISA दिखा रहा है साउथ-ईस्ट एशिया में आपको यह जगहें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो