scriptमरने के बाद भी इंसान को नहीं मिलेगी राहत, जिस्म से ये कंपनी बनाएगी ये बेशकीमती चीज़ | These company produce synthetic diamond from dead body | Patrika News

मरने के बाद भी इंसान को नहीं मिलेगी राहत, जिस्म से ये कंपनी बनाएगी ये बेशकीमती चीज़

Published: Feb 02, 2018 03:25:43 pm

Submitted by:

Ravi Gupta

लोग काफी दूर-दूर से अपने परिजनों के शरीर का राख यहां लाते हैं और उसे हीरे में परिवर्तित करते हैं।

dead body
नई दिल्ली। इंसान इस दुनिया में कुछ भी कर सकता है। कब, किसको क्या सूझ जाएं इसके बारे में कोई नहीं बता सकता है। आज हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसके बारे में सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि इंसान के लाश से हीरे बना सकती है। हम सब ये जानते हैं कि हीरे को खदानों से निकाला जाता है लेकिन इस कंपनी का ये अजीबोगरीब कारनामा सबको हैरत में डाल दिया है।
dead body
इस कंपनी का नाम है अलगोरदांज और इसका बिजनेस ऑस्ट्रिया, जर्मनी और स्विट्जरलैंड तक फैला हुआ है। आपको बता दें कि अलगोरदांज नाम की ये कंपनी किसी भी इंसान की लाश को हीरे मे बदल सकती है। इस कंपनी के निर्माता का नाम है रिनाल्डो विल्ली।
इस कंपनी के निर्माण के पीछे कहा जाता है कि जब रिनाल्डो विल्ली स्कूल जाते थे तब वहां के शिक्षक ने उन्हें सब्जियों की राख को हीरे मे बदलने के बारे में बताया था। ये बात रिनाल्डो के मन में बस गई और उसने सोचा कि अगर सब्जियों की राख से हीरा बन सकता है तो इंसानो की जली हुई बॉडी के राख का उपयोग हीरे बनाने में क्यों नहीं किया जा सकता।
dead body
रिनाल्डो के इस ख्याल ने ही उसे इस काम के लिए प्रेरित किया और उसने इस कंपनी को बनाया। रिनाल्डो के इस कंपनी में लोगों के शरीर से सिंथेटिक हीरा बनाने का काम किया जाता है। अलगोरदांज नाम की इस कंपनी में एक साल में कम से कम 850 मृत शरीर से राख बनाने के काम को अंदाज़ दिया है।
लोग काफी दूर-दूर से अपने परिजनों के शरीर का राख यहां लाते हैं और उसे हीरे में परिवर्तित करते हैं। इससे एक तो लोगों को हीरा मिल जाता है और वही दूसरी ओर वो अपने परिजनों को काफी लंबे समय तक अपने पास रख सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो