scriptरहस्यमयी समुद्र डेड सी को लेकर सामने आया एक और चौंका देने वाला सच | Things You Dont Know About the Dead Sea | Patrika News

रहस्यमयी समुद्र डेड सी को लेकर सामने आया एक और चौंका देने वाला सच

locationनई दिल्लीPublished: Jan 11, 2018 09:19:56 am

Submitted by:

Priya Singh

इस समुद्र में कोई भी बिना तैरना जाने भी तैर सकता है।

earth,Israel,saline,Dead sea,
नई दिल्ली। किसी समुद्र को डेड सी का नाम देना क्या अजीब नहीं है? लेकिन किसी और समुद्र के इतने विभिन्न नाम भी नहीं हैं। यूनानी लेखकों ने इसे डेड सी का नाम दिया, हिब्रू लोग इसे साल्ट सी कहते हैं और अरब लोग इसे स्टिंकिंग सी कहते हैं। वास्तव में ये पतला नमक का लेक है जो जोर्डन और इज़रायल के बीच में स्थित है। अक्सर आपने झीलो, तालाबो या समुद्र में लोगो को तैरते देखा होगा। तैरना जहां सेहत के लिए अच्छा है वहीँ दुसरी तरफ खुले आसमान के नीचे समुद्र में तैरने का मजा ही कुछ और है हो सकता है आपने भी इस मजे का अनुभव लिया हो। लेकिन जिनको तैरना नही आता उनके लिए तो यह सब एक ख्वाब ही है। खुले समुद्र में तैरना वैसे भी हर किसी के बस की बात नहीं होती है।
earth,Israel,saline,Dead sea,
एक अच्छा तैराक ही समुद्र का मजा ले सकता। यदि आपको तैरना ही नहीं आता तो फिर तो आप समुद्र का मज़ा लेने के बारे में सोच भी नहीं सकते। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे समुद्र के बारे में बता रहे है। जहां पर जीसे तैरना नही आता वह भी तैर सकता है। जी हां इस समुद्र में डूबने का कोई खतरा नहीं है। यहां तैरने के लिए आपको लाइफ जैकेट या किसी और साधन की भी जरुरत नही है। यहां तक की आपको समुद्री जीवो से भी डरने की जरुरत नहीं है।
earth,Israel,saline,Dead sea,
इसके साथ-साथ ही एक और हैरान करने वाली बात यह कि आप इस समुद्र में रहकर अखबार भी पड़ सकते हैं। हम बात कर रहे हैं डेड सी की। इस समुद्र में कोई भी बिना तैरना जाने भी तैर सकता है। क्योकि इस समुद्र में कोई डूब ही नही सकता।
जॉर्डन और इजराइल के बीच स्थित इस समुद्र की खास बात यह है कि इस समुद्र का पानी बहुत खारा है। इसलिए इसे सॉल्ट सी भी कहा जाता है। इस समुद्र में नमक इतनी ज्यादा मात्रा में है कि इसके पानी में कोई भी वनस्पति या जीव जिंदा नहीं रह सकता। इसी कारण इसे डेड सी कहा जाता है। पानी में नमक की मात्रा अत्याधिक होने के कारण इस पानी में कोई डूब भी नही सकता। आप आराम से इसके पानी पर तैर सकते है। चाहे आपको तैराना आएं या नहीं। इस समुद्र को दुनिया की सबसे गहरी खारे पानी की झील भी कहा जाता है।
earth,Israel,saline,Dead sea,
यहां के पानी में नमक के अलावा कई मिनरल्स भी पाए जाते है। इसलिए इस समुद्र का पानी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। तो अब आपका यदि तैरने के साथ-साथ सेहत बनाने का भी मन करे तो आप इस डेड सी में तैरने जा सकते है।इस पानी में नमक की अधिकता होने की वजह से इसे सॉल्ट सी भी कहा जाता है। इस पानी में नहाने से शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं और जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है।
earth,Israel,saline,Dead sea,
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो